फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रिया सचिन, देश को खुशियां देने के लिए...

Mon, 24 Dec 2012 01:28 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
23 साल। इन 23 साल में क्या कुछ नहीं बदला। खिलाड़ी बदले, खेल बदला, खेल का अंदाज बदला। मगर जो चीज नहीं बदली, वह थी सचिन रमेश तेंदुलकर के बल्ले की धमक। इन 23 साल तक 5 फीट 5 इंच का खिलाड़ी और उसका करीब 3 फीट का बल्ला वनडे क्रिकेट की दुनिया पर राज करता रहा।
विज्ञापन


बल्ले से रन निकलते रहे, रिकॉर्ड बुक में एक के बाद एक पन्ने दर्ज होते रहे.. और घुंघराले बालों वाला मासूम सा युवा क्रिकेट का भगवान बन गया। उसने हर ‘नामुमकिन’ को मुमकिन बनाया और 22 गज की पट्टी पर खेले जाने वाले इस खेल के मायने ही बदलकर रख दिए। जब भी आलोचना हुई जवाब बल्ले ने दिया।

सचिन आप जब-जब मैदान में उतरे, करोड़ों देशवासियों की उम्मीदों के साथ शुभकामनाएं भी साथ रहीं। आपकी सफलता पर देश ने जश्न मनाया और असफलता से देश उदास हुआ। शुक्रिया, इतना लंबा साथ निभाने के लिए। हमारे चेहरे पर खुशियां लाने के लिए और कभी न मिटने वाली छाप हमारे दिलों पर छोड़ने के लिए...
विज्ञापन


सचिन रमेश तेंदुलकर प्रोफाइल :-
463 मैच, 452 पारी, 41 नाबाद, 18426 रन, 200* सर्वश्रेष्ठ, 86.23 स्ट्राइक रेट, 49 शतक, 96 अर्धशतक, 2016 चौके, 195 छक्के

जीते मैचों में भूमिका
463 मैच खेले
234 मैच जीते

शतक जीत में आए काम :-
49 में 33 शतकों की जीत में भूमिका

नर्वस नाइंटीज
18

सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच :- 62
सर्वाधिक मैन ऑफ द सीरीज :- 15

कैरियर : 22 साल 91 दिन

शीर्ष 5 पारी :-
200*, बनाम द. अफ्रीका, ग्वालियर, 24 फरवरी 2010
186*, बनाम न्यूजीलैंड, हैदराबाद, 8 नवंबर 1999
175, बनाम आस्ट्रेलिया, हैदराबाद, 5 नवंबर 2009
163*, बनाम न्यूजीलैंड, क्रास्टचर्च, 8 मार्च 2009
152, बनाम नामीबिया, पीटरमेरिट्जबर्ग, 23 फरवरी 2003

दोहरा शतक :-
जब माना जा रहा था कि कोई युवा और आक्रामक क्रिकेटर वनडे में दोहरा शतक लगाने का ऐतिहासिक कारनामा करेगा, तभी सचिन एक बार फिर सबसे बड़े खिलाड़ी साबित हुए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में उन्होंने वनडे में 200 रन का शिखर सबसे पहले छूकर इतिहास रच दिया।

200 नाबाद, 147 गेंद, 25 चौके, 3 छक्के, बनाम दक्षिण अफ्रीका, 24 फरवरी 2010

इस साल दिग्गजों का संन्यास :-
सचिन तेंदुलकर (वनडे से)
राहुल द्रविड़
वीवीएस लक्ष्मण
रिकी पोंटिंग

पाक से खास नाता :-
सचिन का पाक से रिश्ता कुछ खास रहा। उन्होंने अपना पहला वनडे 18 दिसंबर 1989 में गुजरावालां में इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेला और अपना अंतिम वनडे भी पाक के खिलाफ 18 मार्च 2012 को ढाका में खेला। इस मैच में उन्होंने 48 गेंद पर 52 रन बनाए।

पहला वनडे :- 0 रन बनाम पाक
अंतिम वनडे :- 52 रन बनाम पाक

185 :- वनडे लगातार खेले

जर्सी नंबर 10 :-
खेल में जर्सी का यह नंबर टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाता है। टीम इंडिया में सचिन ने इस जर्सी का मान बढ़ाया। अब सचिन के प्रशंसकों द्वारा अपने भगवान के सम्मान में जर्सी नंबर 10 को खत्म करने की बात की जा रही है।

खेलते रहेंगे टेस्ट :-
तेंदुलकर हालांकि टेस्ट मैचों में खेलते रहेंगे, लेकिन इस प्रारूप में उनका भविष्य बहुत हद तक फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में किए प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें