देशभर में रंगों का त्योहार होली पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों के अलावा देश की नामी हस्तियां भी होली के रंग में रंगीन हैं। इससे क्रिकेटर्स भी इससे अछूते नहीं हैं। मैदान पर धूम मचाने वाले ये क्रिकेटर्स होली में भी जमकर धमाल मचाते हैं।
ऐसे में टीम इंडिया इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने-अपने अंदाज में होली की बधाई दी। सभी ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रंगो के त्योहार को और रंगीन करने की कोशिश की।