फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुलकर बोले- टीम इंडिया के बल्लेबाज जैसे शॉट घर में खेलते हैं, द. अफ्रीका में नहीं खेल सकते

Sat, 13 Jan 2018 06:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 2
सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को सलाह दी है कि अगर उन्हें दक्षिण अफ्रीका में सफल होना है तो संयम बरतना होगा।

एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए तेंदुलकर ने कहा कि इस बार टीम इंडिया के पास दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने का सबसे बढ़िया मौका है। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट समझदारी और क्षमता का खेल है। खिलाड़ियों को ये बात समझना होगी कि जब आप घरेलू परिस्थितियों में खेलते हैं तो एंजॉय करते हो, लेकिन विदेशी दौरों पर आपको वो मजा नहीं आने वाला है। 

जब भारत में मैच होते हैं तो एसजी बॉल का इस्तेमाल किया जाता है और एसजी बॉल से गेंदबाजों को 20 से 50 ओवर के बाद मदद मिलती है। मगर दक्षिण अफ्रीका में इसका बिलकुल उलट होता है। वहां पर गेंदबाजों के पहले 25 ओवर बहुत ही ध्यान से खेलने की जरुरत होती है। टीम इंडिया के बल्लेबाजों को बस इन 25 ओवर को किसी तरह बिना शॉट मारे खेलना है। 

ये भी पढ़ेंः INDvSA: फैंस को रास नहीं आया भुवी को बाहर बैठाना, इशांत की लगाई क्लास

उन्होंने आगे कहा कि अगर टीम इंडिया ने केपटाउन में थोड़ा सा संयम दिखाया होता और 50 से 80 ओवर में रन बनाने की कोशिश करती तो नतीजा कुछ और होता। अब सेंचुरियन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में ओपनरों की भूमिका अहम होगी। ओपनरों को नई बॉल का डटकर सामना करना होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

25 ओवरों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत

2 of 2
रोहित शर्मा
तेंदुलकर ने कहा 'बल्लेबाजों को शुरु के 25 ओवरों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है और 50 ओवरों के बाद तेजी लाने के लिए उन्हें देखना होगा। गेंदबाजों को सीधी जगह पर गेंद डालनी चाहिए और सबसे महत्वपूर्ण बात कि टीम को सकारात्मक रहना चाहिए।'

तेंदुलकर ने कहा 'मुझे नहीं लगता कि कैपटाउन में मिली हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल टूटा है, दक्षिण अफ्रीका के पास उनकी अपनी कहानियां हैं। यह टीम मैनेजमेंट के लिए एक बहुत ही बड़ी परीक्षा होगी। यह जितना महत्वपूर्ण है कि टीम इंडिया फील्ड के बाहर क्या करती है? वैसा ही फील्ड के लिए भी महत्वपूर्ण है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें