टीम इंडिया ने शनिवार को 23 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले विश्वकप के फाइनल मुकाबले से पहले नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। अभ्यास के दौरान टीम इंडिया को अभ्यास कराते तेंदुलकर भी नजर आए।
तेंदुलकर का नाम सुनकर आप थोड़ा अचरज में पड़ गए होंगे लेकिन जूनियर तेंदुलकर यानी जूनियर तेंदुलकर ने शनिवार को टीम इंडिया के बल्लेबाजों को जमकर नेट प्रैक्टिस करवाई। इस घटना ने मैदान पर उपस्थित सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। अर्जुन ने टीम इंडिया की बल्लेबाज वेदा कृष्णा मूर्ति को अर्जुन तेंदुलकर ने अभ्यास करवाया। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस वीडियो को ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार मेलिंडा फेरेल ने ट्विटर पर शेयर किया।
Sachin Tendulkar's son, Arjun, is one of the net bowlers for India women today. Bowling t Veda here. #WWC17 @ESPNcricinfo pic.twitter.com/M37es7GINf
— Melinda Farrell (@melindafarrell) July 22, 2017
सचिन तेंदुलकर इससे पहले भी लॉर्ड्स के मैदान पर नजर आ चुके हैं। पिता सचिन के साथ भी वह अभ्यास कर चुके हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले सीरीज के पहले टेस्ट से पहले उन्होंने इंग्लैंड की टीम के साथ अभ्यास किया था। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज को चोटिल कर दिया था। उनकी गेंद इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी ब्रेयस्टो के टखने में लगी थी। इसके बाद वह अभ्यास सत्र बीच में छोड़कर चले गए थे।