फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से पूछा- कोविंद को जीत के बाद कौन सी मिठाई खिलाई, PMO ने दिया ये जवाब

Sat, 22 Jul 2017 07:57 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल रामनाथ कोविंद के भारी मतों से जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविंद के घर पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने इस मौके पर रामनाथ कोविंद को मिठाई खिलाई थी। इसकी तस्वीर ने टीवी और अखबार पर खूब सुर्खियां पाईं। अब प्रधानमंत्री से एक शख्स ने ट्वीट कर पूछा है- सर, आपने जीत के बाद रामनाथ कोविंद को कौन सी मिठाई खिलाई?
विज्ञापन


वह शख्स उस समय आश्चर्यचकित रह गया जब प्रधानमंत्री ने उसके इस ट्वीट का जवाब दिया। ईशान नाम के इस यूजर को प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने कोविंद को लड्डू खिलाए। मोदी के ईशान का जवाब देने के बाद तो ट्वीट का सिलसिला जारी हो गया। अभी भी कई लोग प्रधानमंत्री से तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा है- सर, जलेबी खिलानी चाहिए थी। यह हमारी राष्ट्रीय मिठाई है। तो वहीं एक अन्य यूजर ने पूछा कि सर ये लड्डू आपने किसकी दुकान से खरीदे थे। नरेंद्र मोदी फैन्स क्लब ने एक ट्वीट किया और लिखा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद पूरा देश आपको इसी तरह लड्डू खिलाएगा।
विज्ञापन


वहीं, एक यूजर ने लिखा- एक प्रधानमंत्री का स्वभाव, उनका व्यवहार, उनकी संवेदनशीलता तो देखिए! इतने पूर्वाग्रहों और दुराग्रहों के बीच भी अपनी सरलता कायम रख पाना अद्भुत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें