फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आप खुद दे सकते हैं सचिन को विदाई!

Fri, 01 Nov 2013 12:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप सचिन तेंदुलकर की जोरदार विदाई अभियान से जुड़ना चाहते हैं तो आपकी यह मुराद पूरी हो सकती है।
विज्ञापन


क्रिकेट में ढेरों रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके तेंदुलकर को हर कोई अपने-अपने अंदाज में विदाई देने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में स्टार ग्रुप में एक अनोखे अभियान की शुरुआत की है।

स्टार इंडिया ग्रुप ने 'चीयर फॉर सचिन' नाम से एक कैंपेन शुरू किया है। इस अभियान का लक्ष्य किसी एक कार्यक्रम के जरिए सबसे ज्यादा चीयर करने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का भी है।
विज्ञापन


चैनल ने अपने बयान में कहा, "स्टार इंडिया ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को शानदार विदाई देने के लिए एक अनोखा अभियान 'चीयर फॉर सचिन' लांच किया है।"

तेंदुलकर अगले महीने वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपने अंतिम टेस्ट मैच खेलने की तैयारियों में जुटे हैं। वह अपना अंतिम टेस्ट मैच 14 नवंबर को खेलने उतरेंगे।

कई सितारें जुड़े अभियान
40 साल के नायाब क्रिकेटर को यादगार विदाई देने के लिए इस अभियान में हिंदी सिनेमा और क्रिकेट के कई सितारें जुड़ चुके हैं।

चीयर अभियान में जुड़ने वालों में सिनेता जगत से प्रियंका चोपड़ा, प्रसोनजीत चटर्जी के अलावा कई मशहूर क्रिकेटर के नाम भी शामिल हैं। इन अभियान में कपिल देव, रवि शास्त्री, वसीम अकरम और रमीज रजा जैसे पूर्व क्रिकेटर जुड़ गए हैं।

छोटे पर्दे पर प्रसारित दो लोकप्रिय धारावाहिक 'दीया और बाती' तथा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' भी सचिन के लिए चीयर कर चुका है।

सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े प्रशंसक के रूप में पहचान बना चुके सुधीर गौतम भी इस अभियान में अपनी आवाज दे चुके हैं।

नंबर डायल करें
यह अभियान स्टार स्पोटर्स के अलावा स्टार के सभी चैनलों पर चलेगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए डिजिटल मीडिया के माध्यम से भी प्रशंसकों को जुटाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अभियान से जुड़ने वाले प्रशंसकों को एक नंबर डायल करना होगा। इसके बाद उन्हें तेंदुलकर के लिए चीयर करना होगा। इस अभियान से हुई आमदनी को खेल को बढ़ावा देने वाली एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) को दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें