फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन अभी भी हैं क्रिकेट फैंस की पहली पसंद

Fri, 22 Mar 2013 12:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भले ही टीम इंडिया के युवाओं की तूती बोल रही है, लेकिन ऑनलाइन दुनिया में सचिन तेंदुलकर अभी भी सबसे चर्चित हैं। आईबीएम ने अपने ताजा अध्ययन में कहा है कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर सचिन अभी भी फैंस की पहली पसंद हैं।
विज्ञापन


सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में क्रिकेटप्रेमियों पर किए गए सर्वे में पता चला कि तेंदुलकर लगातार सबसे आगे हैं।

करीब 50 प्रतिशत क्रिकेटप्रेमी उनके प्रदर्शन, पिछले रिकॉर्ड, कद और संन्यास के बारे में बात कर रहे हैं।

सचिन के बाद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ओपनर मुरली विजय ऑनलाइन फैंस की पसंद बने हुए हैं।

धोनी ने पहले टेस्ट में 224 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। वहीं सलामी ब्ल्लेबाज मुरली विजय ने दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में लगातार दो शतक जमाए। मुरली ने दोनों पारियों में 150 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया था।

सीरीज के शुरुआती तीन टेस्ट में ऑलराउंडश्र रविंद्र जडेजा टीम इंडिया के सबसे लोकप्रिय गेंदबाज रहे।

आईबीएम के सोशल सेंटीमेंट इंडेक्स में बताया गया कि पहले टेस्ट की शुरुआत के समय धोनी के बारे में नकारात्मक बातें हो रही थी लेकिन तीसरे टेस्ट के बाद लोगों के विचार पूरी तरह बदल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेब्यू मैच में 187 रनों की पारी खेलने वाले शिखर धवन पर भी ऑनलाइन खूब चर्चा हो रही है।

इसके लिए आईबीएम ने फेसबुक, टि्वटर, यूटयूब और ब्लाग्स पर करीब सवा लाख पोस्ट का विश्लेषण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें