फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने किया ट्वीट, लोगों ने पूछा 'सुबह-सुबह चढ़ा ली क्या'

Mon, 30 Oct 2017 01:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
टीम इंडिया के महान बल्लेबाज और 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर से एक ट्वीट करने में छोटी सी गलती हो गई। इस पर ट्विटर यूजर्स सक्रिय हो गए और तेंदुलकर को जमकर ट्रोल किया। ट्विटर यूजर्स के मजाक करने का आलम यह रहा कि वो टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज तेंदुलकर को शराबी तक कहने से नहीं चूके। 
विज्ञापन


दरअसल, सचिन तेंदुलकर के आधिकारिक अकाउंट से सोमवार की सुबह एक ट्वीट हुआ, जो ट्रोल का कारण रहा। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को तीसरा व अंतिम वन-डे मैच का नतीजा निकल चुका था। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने रोमांचक मैच 6 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

ये भी पढ़ें: धोनी की 'स्मार्टनेस' से हारा न्यूजीलैंड, ऐसे किया घातक बल्लेबाज का काम तमाम

फिर सचिन तेंदुलकर का अगले दिन सुबह ट्वीट आया, जिसे पढ़कर लोग उनका मजाक उड़ाए बिना नहीं रह सके। तेंदुलकर ने सोमवार को ट्वीट किया, 'रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। ऐसा लगता है कि इस मैच का अंत बहुत ही रोमांचक होगा। उम्मीद करता हूं कि हम मैच का अच्छा अंत करेंगे।'
विज्ञापन

  Splendid batting performance by @Imro45 and @imVkohli. Looks like this match is going to have a tight finish. Hope we can finish well. — sachin tendulkar (@sachin_rt) October 30, 2017



सचिन तेंदुलकर ने यह ट्वीट सोमवार की सुबह 6 बजकर 48 मिनट पर किया जबकि मैच का परिणाम करीब 8 घंटे पहले ही आ चुका था। खबर लिखे जाने तक सचिन तेंदुलकर के इस ट्वीट को 1,100 लोग रिट्वीट कर चुके हैं जबकि 14 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 223 लोगों ने इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।
विज्ञापन


ट्विटर यूजर्स को सुबह का मसाला मिल गया और उन्होंने तेंदुलकर का जमकर मजाक बनाया।
  Subah subah chada li sir ne. 😂 — SUYOG (@SRKiany_blood) October 30, 2017

  kal ye nahi hua tha shayed😂net kat gaya tha lagraha😂 — Anshuman (@AnotherSRKian) October 30, 2017


  YOU ARE GOD ... next year ki series bhi abhi he dekhli 😂❤ — SUYOG (@SRKiany_blood) October 30, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें