फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में खेलेंगे सचिन, यादव की जगह डिंडा टीम में

Tue, 27 Nov 2012 02:46 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया को मुंबई टेस्ट में 10 विकेटों से मिली शर्मनाक हार के बाद तीसरे टेस्ट के लिए टीम में भारी बदलाव की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन मुंबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की कोलकाता टेस्ट के लिए टीम चयन के लिए हुई बैठक में तीसरे टेस्ट के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


भारतीय टीम के प्रभावशाली कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाड़ियों को अधिक मौके दिए जाने की वकालत करने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे कोलकाता टेस्ट के लिए टीम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है लेकिन कोलकाता टेस्ट में तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को चोटिल उमेश यादव की जगह टीम में जगह दी गई है।

डिंडा को ईशांत शर्मा के विकल्प के तौर पर पहले टेस्ट में और यादव की जगह दूसरे टेस्ट में बुलाया गया था। लेकिन डिंडा को खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। संदीप पाटिल की अध्यक्षता में चयनकर्ताओं के दल को सीरीज के शेष दो टेस्टों के लिए टीम की घोषणा करनी थी लेकिन चयनकर्ताओं ने केवल कोलकाता टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की है। बीसीसीआई सचिव संजय जगदाले ने कहा कि सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट के लिए भारतीय टीम का चयन बाद में किया जाएगा।
विज्ञापन


कोलकाता टेस्ट के लिए टीम कोई बदलाव नहीं करने के चयनकर्ताओं के निर्णय को इस लिहाज से भी अहम माना जा रहा है कि मुंबई टेस्ट की हार के बाद कप्तान धोनी ने कहा था कि टीम की एक हार के बाद उसके खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जा सकता है।

मुंबई टेस्ट के बाद धोनी ने कहा कि मैं अपने स्पिनरों के प्रदर्शन से थोड़ा निराश हूं। लेकिन हमें खिलाडियों को खुद को साबित करने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए और मौके देने होंगे। अगर मैच में हार के बाद टीम में बदलाव कर दिए जाएंगे तो खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे।

माना जा सकता है कि धोनी के खिलाडियों को मौका दिए जाने की वकालत करने के बाद ही चयनकर्ताओं ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। भारतीय टीम को मुंबई टेस्ट में 10 विकेटों से हार का मुंह देखना पड़ा था। लेकिन इस मैच में जिस तरह से बल्लेबाजों और गेंदबाजों का प्रदर्शन रहा उसे लेकर काफी आलोचनाएं हुई।

पिछले लंबे अर्से से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को लेकर भी कई सवाल उठे थे। हालांकि यह साफ था कि सचिन को किसी हाल में टीम से बाहर नहीं किया जा सकता है। ऐसे में सचिन को उनके लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद चयनकर्ताओं ने टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी पर अपना भरोसा कायम रखा है।

टेस्ट टीमः
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा, गौतम गंभीर, विराट कोहली, युवराज सिंह, आर. अश्विन, हरभजन सिंह, अशोक डिंडा, प्रज्ञान ओझा, इशांत शर्मा, जहीर खान, मुरली विजय, अजिंक्य रहाणे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें