फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर अपने चाहने वालों के लिए उपलब्ध हैं सचिन

Mon, 10 Sep 2012 05:25 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट के शहंशाह सचिन तेंदुलकर अब सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक से जुड़ गए हैं। सोमवार को सचिन ने फेसबुक पर आधिकारिक रूप से पेज जारी किया। सचिन के पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें। खास बात यह है कि पेज ऑनलाइन होने के करीब डेढ़ घंटे के बाद ही 4,12905 फॉलोअर्स सचिन से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन


फेसबुक के अधिकारियों ने बताया कि सचिन अपने इस आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए दुनियाभर में अपने प्रशंसकों से आसानी से जुड़ पाएंगे और उनसे सीधे संपर्क भी कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि सचिन के इस फेसबुक पेज के जरिए उनके प्रशंसकों को इस महानतम क्रिकेटर के बारे में कई जानकारी समय से मिल सकेगी।

इसके अलावा सचिन के फेसबुक अकाउंट पर उनकी कुछ खास और निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें, वीडियो, प्रतिक्रियाएं भी मिल सकेंगी। इसके अलावा सचिन के जो प्रशंसक पहले से ही फेसबुक अकांउट पर हैं वे भी उनसे जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें