फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी बल्लेबाज के बड़े बोल: मैं भी बन सकता हूं विराट कोहली जैसा बल्लेबाज 

Tue, 05 Sep 2017 02:21 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
शब्बीर रहमान - फोटो : espn cricinfo
विज्ञापन
बांग्लादेश के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शब्बीर रहमान ने कहा है कि वह भी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की तरह बल्लेबाजी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में सब संभव है। बांग्लादेशी मीडिया में अक्सर शब्बीर रहमान की तुलना विराट कोहली से की जाती है। रहमान भी विराट कोहली की शैली की ‌क्रिकेट खेलते हैं। 
विज्ञापन

रहमान ने दबाव में किया बेहतर प्रदर्शन

शब्बीर रहमान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में असफल रहे रहमान पर दूसरे टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव था। उन्होंने इस दबाव में बेहतर बल्लेबाजी की है। चिटगांव में दूसरे टेस्ट में सोमवार को पहले दिन रहमान जब बल्लेबाजी करने उतरे तब उनकी टीम के 115 रन पर 5 विकेट गिर चुके थे। नाथन लियोन की फिरकी में बांग्लादेश के बल्लेबाज बुरी तरह फंस चुके थे। रहमान ने लेकिन इस नाजुक स्थिति में बेहतर बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को संकट से उबारा। 

रहमान ने कहा, दुनिया में सब संभव

शब्बीर रहमान
रहमान इस पारी के दौरान अपने पहले टेस्ट शतक की ओर बढ़ ही रहे थे कि वह लियोन की गेंद पर 66 के व्यक्तिगत स्कोर पर स्टंपिंग आउट हो गए। हालांकि आउट होने से पहले वह एक हद तक अपनी टीम का संकट टाल चुके थे। रहमान ने कहा मुझमें विराट कोहली की तरह सफल बल्लेबाज बनने की काबिलियत है। मैं भी कोहली की तरह विश्व का टॉप बैट्समैन बन सकता हूं। क्रिकबज साइट के अनुसार रहमान ने कहा कि दुनिया में हर चीज संभव है। विराट कोहली की तरह बैटिंग करना भी संभव हो सकता है। 
 

कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं

रोहित और कोहली - फोटो : cricwiz
विराट कोहली इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कोहली एक लय से बल्लेबाजी करते हैं। हाल ही में उन्होंने वन डे में 30 वां शतक जड़ दिया है। टेस्ट में उनके 17 शतक हैं। बांग्लादेश में विराट कोहली लोकप्रिय हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अच्छी पारियां खेली हैं। विराट कोहली का औसत ‌क्रिकेट में नई इबारत ‌लिख रहा है। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी कोहली रन बरसाएंगे

विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ICC
इस माह अब ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया को वन डे सीरीज खेलना है। पांच मैंचों की सीरीज में विराट कोहली के बल्ले से और रन निकल सकते हैं। लिहाजा उनकी आईसीसी रैंकिंग के प्वाइंट और बढ़ सकते हैं। अभी वह वन डे में बेहतर बल्लेबाजी की वजह से दुनिया के टॉप बैट्समैन बन गए हैं। उन्होंने रैं‌किंग में 987 अंक हासिल किए हैं। सचिन ने 1998 में इतने अंक हासिल किए थे। आगामी सीरीज में विराट कोहली रैं‌किंग में 900 अंक हासिल कर एक और रिकॉर्ड रच सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें