फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 विश्व कप: सबा करीम का बड़ा बयान, भारत नहीं विंडीज को बताया जीत का प्रबल दावेदार

Thu, 01 Jul 2021 08:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

करीम ने कहा कि मेरी पहली पसंदीदा टीम वेस्टइंडीज है और भारत दूसरे नंबर पर है। वेस्टइंडीज में कई मैच विजेता खिलाड़ी हैं, शक्तिशाली शॉट खेलने वाले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सबा करीम ने इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज को जीत का प्रबल दावेदार बताया है। उन्होंने एक चैनल से बातचीत में कहा, 'मेरी पहली पसंदीदा टीम वेस्टइंडीज है और भारत दूसरे नंबर पर है। वेस्टइंडीज में कई मैच विजेता खिलाड़ी हैं, शक्तिशाली शॉट खेलने वाले खिलाड़ी हैं। भारत के पास युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण है।'

विज्ञापन


विंडीज के अलावा पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने इंग्लैंड को भी जीत का प्रबल दावेदार बताया है। उन्होंने कहा, 'एक टीम जिसके बारे में बात जरूर करना चाहिए, वो है इंग्लैंड। उसने सफेद गेंद क्रिकेट में एकदम अलग रणनीति अपनाई है और उनकी टीम भी काफी संतुलित नजर आ रही है। वो भी टी-20 विश्व कप खिताब के प्रबल दावेदार जरूर हैं।' बता दें कि इंग्लैंड इस समय टी-20 विश्व रैकिंग में शीर्ष पर है। वहीं, भारत रैंकिॆग में दूसरे पायदान पर है। बता दें कि वेस्टइंडीज दो बार की चैंपियन है।

गौरतलब है कि भारत में कोरोना महामारी के कारण चिंताजनक स्थिति को देखते हुए टूर्नामेंट को यूएई शिफ्ट किया गया है। आईसीसी ने हाल ही में इस साल टी-20 विश्व कप की तारीखों की घोषणा की। यह टूर्नामेंट 17 अक्तूबर से शुरू होगा और इसका फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा। बीसीसीआई इस प्रमुख टूर्नामेंट का मेजबान बना रहेगा। 16 टीमों का यह टूर्नामेंट यूएई के तीन शहरों (दुबई, शारजाह और अबुधाबी) और ओमान में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें