फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA vs PAK: शान मसूद ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, द. अफ्रीकी धरती पर सर्वाधिक रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बने

Mon, 06 Jan 2025 08:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन

सार

शान मसूद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह दक्षिण अफ्रीका की धरती पर सर्वाधिक रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए। उन्होंने दूसरी पारी में 251 गेंदों का सामना किया और 145 रन बनाए।
विज्ञापन
शान मसूद - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला केप टाउन के न्यूलैंड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शान मसूद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह दक्षिण अफ्रीका की धरती पर सर्वाधिक रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए। उन्होंने दूसरी पारी में 251 गेंदों का सामना किया और 145 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके निकले। 
विज्ञापन

मसूद ने तोड़ा महमूद का रिकॉर्ड
शान मसूद ने इस शतकीय पारी के साथ अजहर महमूद के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पूर्व बल्लेबाज ने 1998 में जोहानिसबर्ग में खेले गए टेस्ट मुकाबले में 136 रनों की पारी खेली थी। महमूद पाकिस्तान के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका की धरती पर खेले गए टेस्ट मैचों में शतक लगाए हैं। महमूद ने इसी दौरे पर डरबन में खेले गए मुकाबले में भी शतक जड़ा था। इस दौरान उन्होंने 132 रन बनाए थे।

दक्षिण अफ्रीका की धरती पर सर्वाधिक रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज

खिलाड़ी 

रन

स्थान

वर्ष

शान मसूद

145

केप टाउन

जनवरी, 2025

अजहर महमूद

136

जोहानिसबर्ग

फरवरी, 1998

तौफीक उमर

135

केप टाउन

जनवरी, 2003

अजहर महमूद

132

डरबन

फरवरी, 1998

सईद अनवर

118

डरबन

फरवरी, 1998

यूनिस खान

111

केप टाउन

फरवरी, 2013

असद शफीक

111

केप टाउन

फरवरी, 2013

विज्ञापन

विराट कोहली का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके मसूद
इस मुकाबले की दूसरी पारी में शान मसूद का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 145 रनों के साथ तमाम रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। हालांकि, वह विराट कोहली को पीछे नहीं छोड़ सके। दरअसल, किंग कोहली ने 2018 में बतौर कप्तान दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर एक पारी में 153 रन बनाए थे। वह साल 2000 के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पहले एशियाई कप्तान हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज मसूद ऐसा करने वाले दूसरे एशियाई कप्तान बन गए हैं। हालांकि, वह विराट से पीछे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें