फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Africa vs Australia: टी20 में ऑस्ट्रेलिया करेगा नया प्रयोग, दक्षिण अफ्रीका में स्टीव स्मिथ करेंगे ओपनिंग

Tue, 08 Aug 2023 12:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

स्मिथ को अगले साल वेस्टइंडीज-अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए तैयार किया जाएगा। वह डेविड वॉर्नर के साथ जोड़ी बनाएंगे। स्मिथ को पिछले साल टी20 विश्व कप में असफल होने के कारण इस फॉर्मेट में नजरअंदाज किया जा रहा था।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज 30 अगस्त से शुरू होने वाली है। सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम का एलान कर दिया है। युवा खिलाड़ी मिचेल मार्श को टी20 में नया कप्तान बनाया गया है। वह संन्यास लेने वाले पूर्व कप्तान एरॉन फिंच की जगह टीम की कमान संभालेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका में एक नया प्रयोग करने का फैसला किया है। 34 साल के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ टी20 में ओपनिंग करेंगे।
विज्ञापन


स्मिथ को अगले साल वेस्टइंडीज-अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए तैयार किया जाएगा। वह डेविड वॉर्नर के साथ जोड़ी बनाएंगे। स्मिथ को पिछले साल टी20 विश्व कप में असफल होने के कारण इस फॉर्मेट में नजरअंदाज किया जा रहा था। वह आमतौर पर तीन या चार नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। स्मिथ ने पिछले सीजन के अंत में बिग बैश लीग के कुछ मैचों में सिडनी सिक्सर्स के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में खुद को फिर से लॉन्च किया था। इस दौरान उन्होंने दो शानदार शतक लगाए थे।

स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
जॉर्ज बेली ने की स्मिथ की तारीफ
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा कि स्मिथ को टी20 अंतरराष्ट्रीय स्तर में पहली बार ओपनिंग करने का अधिकार दिया गया है। इससे एरॉन फिंच के संन्यास लेने से खाली हुई जगह को भरा जा सकता है। बेली ने कहा था, "वह दक्षिण अफ्रीका में ओपनिंग करेंगे और मुझे लगता है कि वह उन मल्टी-फॉर्मेट खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें हम मौका देना चाहते थे। बिग बैश में उनकी पारी काफी उत्साहजनक थी। उन्होंने दिखाया कि वह क्या कर सकते हैं।''
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter@cricketcomau
स्मिथ के साथ दक्षिण अफ्रीका में ये बल्लेबाज कर सकते हैं ओपनिंग
स्मिथ को वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका में 2024 विश्व कप से पहले जगह पक्की करने का मौका मिलेगा। फिंच के लंबे समय के ओपनिंग पार्टनर वार्नर को 30 अगस्त से 3 सितंबर तक डरबन में होने वाले तीन टी20 मैचों के लिए आराम दिया जा रहा है। वार्नर की अनुपस्थिति में मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, मार्कस स्टोइनिस या यहां तक कि बड़े हिट वाले डेब्यूटेंट मैथ्यू शॉर्ट में से कोई भी स्मिथ के साथ ओपनिंग कर सकता है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम
चेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेसन बेहरेनडोर्फ, टिम डेविड, नाथन एलिस, एरॉन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें