रवांडा क्रिकेट टीम के कप्तान ने एक भारतीय बल्लेबाज के नेट पर लगातार खेलते रहने के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए अपने नाम कर लिया है।
क्रिकेट नेट पर लगातार सबसे ज्यादा समय तक बल्लेबाजी करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रवांडा टीम के कप्तान एरिक दुसिंजिमाना ने बना लिया।
रंवाडा के किचुकिरो क्रिकेट ग्राउंड पर एरिक ने 11 मई की सुबह 7 बजे से बल्लेबाजी शुरू की और वह 13 मई तक लगातार बल्लेबाजी करते रहे। इस तरह से उन्होंने 2 दिन और 3 घंटे नॉनस्टॉप बल्लेबाजी की। उनके इस रिकॉर्ड के लिए स्थानीय गेंदबाजों ने गेंदबाजी की, जबकि इंग्लैंड, रवांडा और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के निवेशकों ने इसे प्रायोजित किया था।
2 hours 39 until the 51 hours mark #textatile To donate tiles 4 our pavilion, Text Tile 10 £5 to 70070 #eric4worldrecord
A photo posted by RCSF (@rwandacricket) on May 12, 2016 at 11:37pm PDT
Eric just told me he might want to do more than 51 hours #madness - 3:45 to go...#alreadyalegend #eric4worldrecord http://m.virginmoneygiving.com/mt/uk.virginmoneygiving.com/fundraiser-web/fundraiser/showFundraiserPage.action?userUrl=worldrecord&faId=696620&isTeam=false
A photo posted by RCSF (@rwandacricket) on May 12, 2016 at 10:29pm PDT
नेट्स पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
- फोटो : INSTAGRAM
रवांडा क्रिकेट टीम के कप्तान एरिक दुसिंजिमाना ने क्रिकेट नेट्स पर सबसे ज्यादा समय तक लगातार बल्लेबाजी करने का गीनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने लगातार 51 घंटे तक बल्लेबाजी करने का कारनामा कर दिखाया। इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने भी बुधवार को इस बल्लेबाज के लिए कुछ गेंदें डाली थी।
इससे पहले लगातार बल्लेबाजी का रिकॉर्ड एक भारतीय बल्लेबाज के नाम था। विराज माले नाम के क्रिकेटर ने लगातार 50 घंटे तक बल्लेबाजी कर यह रिकॉर्ड बनाया था।
IT'S DONE! Eric Dusingizimana has broken the Guinness World Record for longest time spent batting in the net pic.twitter.com/6SW46gHze6
— The Rwanda Focus (@TheRwandaFocus) May 13, 2016
लेकिन इस बल्लेबाज को नहीं मिला राष्ट्रपति का 'साथ'
एरिक दुसिंजिमाना ने ऐसा रवांडा में पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड बनाने के वास्ते पैसा इकट्ठा करने के लिए किया है। एरिक ने अपने इस मैराथन अभियान में अपने देश के राष्ट्रपति से पहला गेंद डालने का अनुरोध किया था। लेकिन राष्ट्रपति पॉल काग्मे की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। एरिक ने यह रिकॉर्ड 11 से 13 मई तक लगातार बल्लेबाजी का रिकॉर्ड बनाया।
एरिक 2008 से ही रवांडा टीम के खास सदस्य रहे हैं। और उन्होंने घाना में 2011 में अपनी टीम की आईसीसी डीविजन 3 टूर्नामेंट में जीत की अहम भूमिका निभाई थी।
@PaulKagame i'll be attemptin 2 set a new Guinness World Record of longest batting 51hr frm 11-13 May @petitstade, great if you bowled at me
— Eric DUSINGIZIMANA (@EricDusi) May 4, 2016