फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय टीम में चयन के बाद खुशी से झूम उठा CSK का यह खिलाड़ी, बताई अपनी ताकत

Fri, 11 Jun 2021 08:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

24 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज का 59 लिस्ट ए मैचों में 47 से अधिक का औसत है और टी-20 प्रारूप में उनका स्ट्राइक रेट 130 से अधिक है। गायकवाड़ को लगता है कि खेल में किसी भी स्थिति में ढलना उनकी मूल ताकत है।
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के लिए पहली बार चुने गए सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने शुक्रवार को कहा कि वह श्रीलंका के आगामी दौरे पर परिस्थितियों से जल्दी सामांजस्य बिठाने की अपनी क्षमता पर भरोसा जताएंगे। गायकवाड़ ने अभ्यास सत्र के बाद समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'मैं काफी खुश हूं। जिस क्षण से मुझे इसके बारे में पता चला, मेरी आंखों के सामने अपने करियर की यात्रा आ गई कि मैंने कहा से अपना सफर शुरू किया था और मैं कहां पहुंचना चाहता हूं। अभी भावनाओं से भरा हुआ हूं।' उन्होंने कहा, 'आप उन लोगों के बारे में सोचते हैं जिन्होंने पूरी यात्रा में आपका साथ दिया है, चाहे वह मेरे माता-पिता हों, दोस्त हों या कोच। तो जाहिर तौर पर सभी के लिए गर्व की अनुभूति और सभी के लिए खुशी की बात है।'

विज्ञापन


24 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज का 59 लिस्ट ए मैचों में 47 से अधिक का औसत है और टी-20 प्रारूप में उनका स्ट्राइक रेट 130 से अधिक है। गायकवाड़ को लगता है कि खेल में किसी भी स्थिति में ढलना उनकी मूल ताकत है। उन्होंने कहा, 'मेरी ताकत टीम के जरूरत के मुताबिक खेलना है चाहे वह आक्रामक तरीके से हो या स्थिति के अनुसार। कई बार यह सुनिश्चित करना होता है कि टीम मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकले। मैं आक्रामक और रक्षात्मक दोनों स्थितियों के अनुकूल हूं, यही मुझे लगता है कि यह मेरी ताकत है।'

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ सफलता हासिल करने के बाद तेजी से उभरे इस युवा खिलाड़ी ने कहा कि वह फिर से राहुल द्रविड़ के साथ फिर से जुड़ना चाहते हैं, जो टीम के मुख्य कोच होंगे। द्रविड़ इससे पहले भारतीय अंडर-19 और ए टीमों को कोचिंग दे चुके हैं। उन्होंने कहा, 'इस दौरे पर सीमित अवसर मिलेगा लेकिन मैं इस यात्रा से जितना हो सके सीखने की उम्मीद कर रहा हूं। टीम में अनुभवी खिलाड़ी हैं और जाहिर है एक बार फिर मुझे राहुल सर के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा।' बता दें कि भारतीय टीम को 13 जुलाई से 25 जुलाई तक श्रीलंका दौरे पर तीन वन-डे और इतने ही टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें