फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक: प्रधानमंत्री मोदी से मिले शाह और नड्डा, केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार की अटकलें

Fri, 11 Jun 2021 08:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वर्ष 2019 में लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में कोई विस्तार नहीं किया है। अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इन चुनावों में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अपनी तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा, पीएम मोदी और अमित शाह - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ विचार-विमर्श किया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें हैं। इन अटकलों को इसलिए बल मिला क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनों से राजधानी दिल्ली में थे और इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से लेकर शाह और नड्डा से मुलाकात कर लंबी चर्चा की।

विज्ञापन


भाजपा के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अलग-अलग समूहों में केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अपने सहयोगियों के साथ मुलाकात कर रहे हैं। इन मुलाकातों के दौरान जेपी नड्डा भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं के बीच यह कवायद गृह मंत्री अमित शाह की उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय दलों के नेताओं क्रमश: अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के संजय कुमार निषाद व प्रवीण कुमार निषाद से मुलाकात करने के बाद आरंभ हुई है।

हालांकि, मुलाकातों और चर्चा की इस कवायद के बारे में भाजपा की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से पैदा हुई परिस्थितियों और हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर पार्टी महासचिवों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के साथ दो दिनों तक मंथन किया था। इसके बाद सभी नेताओं के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें