फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ruturaj Gaikwad Video: सेल्फी लेने के लिए पास बैठा ग्राउंड्समैन तो ऋतुराज ने किया ऐसा इशारा, जमकर हो रहे ट्रोल

Mon, 20 Jun 2022 03:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

वायरल वीडियो में एक ग्राउंड्समैन ऋतुराज के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है, लेकिन ऋतुराज उसे दूर जाने का इशारा करते हैं और अपने साथी खिलाड़ी से बात करने लगते हैं। 
 
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का है। वीडियो सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई लोग तो उन्हें टीम इंडिया से बाहर करने की बात भी कह रहे हैं। वायरल वीडियो में ऋतुराज एक ग्राउंड्समैन के साथ सेल्फी लेने से मना कर रहे हैं। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद ऋतुराज लगातार ट्रोल किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच निर्णायक था, लेकिन बारिश की वजह से यह मैच पूरा नहीं हो सका। अंत में यह मैच रद्द करना पड़ा और सीरीज दो-दो की बराबरी पर छूट गई। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 28 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश आ गई और मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया। 
 

ऋतुराज ने ग्राउंड्समैन को ढकेला
वायरल वीडियो में एक ग्राउंड्समैन ऋतुराज के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है, लेकिन ऋतुराज उसे दूर जाने का इशारा करते हैं और अपने साथी खिलाड़ी से बात करने लगते हैं। इस दौरान ऋतुराज ग्राउंड्समैन को हाथ से दूर भी ढकेलते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक ऋतुराज या टीम इंडिया की तरफ से कोई बयान नहीं आया है कि ऋतुराज के इशारे का क्या मतलब था और पूरा मामला क्या है, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और उन पर ग्राउंड्समैन के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप लग रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि ऋतुराज ग्राउंड्समैन को उन्हें छूने से भी मना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सस्ते में आउट हुए ऋतुराज
आखिरी टी20 मैच में ऋतुराज गायकवाड़ कुछ खास नहीं कर पाए। वो 12 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में वो सिर्फ एक चौका लगा सके। ऋतुराज के लिए यह सीरीज भी कुछ खास नहीं रही। उन्होंने पांच पारियों में 19.20 के साधारण औसत के साथ 96 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट भी 131.51 का रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें