वैभव ने कहा, मेरे दिमाग में था कि यह एक नॉकआउट गेम है और बड़ा मैच है। लेकिन सभी कोचों ने मुझसे कहा था कि मैं जो अभ्यास में कर रहा था, वही करूं, गेम का मजा लूं और इस मैच का दबाव न लूं। मैंने वह शॉट फील्डर को देखकर खेला और इसीलिए मैंने मिसटाइम किया। अगर मैं थर्ड मैन की तरफ जाता, तो वह आसानी से क्लियर हो जाता। लेकिन मैंने स्ट्रेट शॉट मारने की कोशिश की और इसीलिए मेरा शॉट मिस हो गया।