फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs RCB Playing 11: आरसीबी से जुड़ने के बावजूद मैच नहीं खेल पाएंगे मैक्सवेल, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Tue, 05 Apr 2022 04:29 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आरसीबी के खिलाफ मैच में राजस्थान की टीम में बदलाव की संभावना कम है, लेकिन डुप्लेसिस अपनी गेंदबाजी मजबूत करने के लिए बदलाव कर सकते हैं। मैक्सवेल आरसीबी के साथ जुड़ चुके हैं, लेकिन यह मैच नहीं खेल पाएंगे। 
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 का 13वां मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े मैदान में होने वाले इस मैच में दोनों टीमें जीत के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। राजस्थान ने अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीते हैं और अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं बैंगलोर ने पहला मैच हारने के बाद दूसरे मैच में करीबी अंतर से जीत हासिल की थी। अब यह टीम अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। राजस्थान के पास दो मैच के बाद चार अंक हैं, जबकि आरसीबी के पास दो मैच के बाद दो अंक हैं। 
विज्ञापन


राजस्थान की टीम इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। संजू की अगुवाई वाली टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों बेहतरीन लय में हैं। वहीं बैंगलोर की टीम बल्ले और गेंद दोनों के साथ मिला जुला प्रदर्शन कर रही है। पहले मैच में गेंदबाज 200 से ज्यादा के लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाए थे। वहीं दूसरे मैच में बल्लेबाजों को 128 रन के लक्ष्य का पीछा करने में परेशानी हुई थी। 

क्या होगी राजस्थान की प्लेइंग 11
राजस्थान की टीम में बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज हैं, लेकिन अच्छे ऑलराउंडर की कमी है। जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत कर रहे हैं। बटलर ने मुंबई के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी, लेकिन जायसवाल अब तक लय नहीं पकड़ पाए हैं। इसके बाद संजू सैमसन और देवदत्त पडीक्कल अच्छी लय में दिख रहे हैं। शिमरोन हेयमायर ने दोनों मैचों में कमाल की बल्लेबाजी की है। हालांकि, रियान पराग और रविचंद्रन अश्विन का अब तक टेस्ट नहीं हुआ है। 

वहीं गेंदबाजी की बात करें तो राजस्थान के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और ट्रेंट बोल्ट ने कमाल का प्रदर्शन किया है। वहीं स्पिन विभाग में चहल और अश्विन की जोड़ी भी अपना काम बखूबी कर रही है, लेकिन टीम का पांचवां गेंदबाज समस्या बना हुआ है। पहले मैच में कुल्टर नाइल और दूसरे मैच में सैनी कुछ खास नहीं कर सके। राजस्थान के पास ऑलराउंडर की भी कमी है। जेम्स नीशम के खेलने पर यह कमी दूर हो सकती है। 

राजस्थान की संभावित टीम
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडीक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी। 
विज्ञापन

क्या होगी बैंगलोर की प्लेइंग 11
बैंगलोर के लिए पारी की शुरुआत कप्तान फाफ डुप्लेसिस और अनुज रावत कर रहे हैं। प्लेसिस अच्छी लय में हैं, लेकिन रावत को अपना प्रदर्शन बेहतर करना होगा। तीसरे नंबर पर कोहली और चौथे नंबर पर दिनेश कार्तिक टीम को मजबूती देते हैं। शेरफेन रदरफोर्ड अब तक कमाल नहीं कर पाए हैं, लेकिन वो बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं। डेविड विली, वनिंदू हसरंगा और डेविड विली भी बल्ले से योगदान देने में माहिर हैं।

ग्लेन मैक्सवेल टीम के साथ जुड़ चुके हैं, लेकिन वो इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के आदेश के अनुसार सभी कंगारू खिलाड़ी छह मार्च के बाद ही आईपीएल का हिस्सा बन पाएंगे। इस वजह से मैक्सवेल नौ मार्च को मुंबई के खिलाफ मैच में ही आरसीबी का हिस्सा बन पाएंगे। 

गेंदबाजी बैंगलोर के लिए चिंता का विषय रही है। पहले मैच में इस टीम के गेंदबाज 200 से ज्यादा के लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके थे। हालांकि, कोलकाता को इस टीम ने 128 रन पर रोका था, लेकिन गेंदबाजी में अभी भी कई कमजोरियां हैं। हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं वनिंदू हसरंगा स्पिन में कमाल कर रहे हैं। डेविड विली, शाहबाज अहमद और आकाशदीप टीम के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। आने वाले मैचों में इन सभी गेंदबाजों को अपनी लय पकड़नी होगी और अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

बैंगलोर की संभावित टीम 
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, डेविड विली, शाहबाज अहमद, वनिंदू हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें