फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs PBKS Playing 11: प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी पंजाब, सामने राजस्थान की चुनौती; संभावित प्लेइंग-11

Sat, 17 May 2025 08:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

RR vs PBKS Playing 11: पंजाब किंग्स 2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाने के करीब है। पंजाब के तीन मैच शेष हैं और अगर वह तीनों मैच जीतने में सफल रही तो उसके 21 अंक हो जाएंगे।
विज्ञापन
रियान पराग और श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार को आईपीएल 2025 का 59वां मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल का सीजन स्थगित होने से पहले पंजाब की टीम प्लेऑफ में जगह पक्की करने के करीब थी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उसका मुकाबला रद्द हो गया था। हालांकि, अब उसके पास राजस्थान को हराकर अंतिम चार में प्रवेश करने का मौका रहेगा। वहीं, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी राजस्थान की टीम घरेलू मैच में प्रतिष्ठा बचाने उतरेगा।
विज्ञापन

2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ में जाने के करीब पंजाब
पंजाब किंग्स 2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाने के करीब है। पंजाब के तीन मैच शेष हैं और अगर वह तीनों मैच जीतने में सफल रही तो उसके 21 अंक हो जाएंगे और वह शीर्ष दो में भी जगह पक्की कर सकती है। वहीं, दो मैचों में जीत भी उसे प्लेऑफ में पहुंचा देगी। लेकिन अगर पंजाब तीन में से एक जीत दर्ज कर सकी तो उसे नेट रन रेट के साथ ही अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। पंजाब की टीम 11 मैच में 15 अंक के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम मौजूदा सत्र में अच्छे खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद औसत प्रदर्शन भी नहीं कर पाई है। एक सप्ताह के ब्रेक के बाद सवाई मानसिंह स्टेडियम में वापसी करते हुए श्रेयस अय्यर की टीम आठ मई के उस बुरे सपने को भूलने की उम्मीद करेगी जब धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल के खिलाफ उनका मैच रद्द करना पड़ा और खिलाड़ियों को अंधेरे में अपने ड्रेसिंग रूम में लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: टूर्नामेंट के लिए लौटे अधिकतर विदेशी खिलाड़ी, अरुण धूमल बोले- आईपीएल की गुणवत्ता बरकरार रहेगी

विदेशी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से पड़ेगा असर 
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका द्वारा वापस बुलाए गए तेज गेंदबाज मार्को यानसेन की अनुपस्थिति पंजाब की टीम को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाएगी क्योंकि उन्होंने मौजूदा सत्र में 11 विकेट चटकाकर काफी प्रभाव डाला था। पंजाब के लिए राहत की बात यह है कि जोश इंग्लिस और मार्कस स्टोइनिस ने वापसी के लिए हामी भर दी है और देखना दिलचस्प होगा कि वे राजस्थान के खिलाफ मैच में खेल पाएंगे या नहीं। हालांकि पंजाब के पास कप्तान अय्यर, सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और नेहल वढेरा की मौजूदगी में भारतीय खिलाड़ियों का एक मजबूत दल है और भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद विदेशी खिलाड़ियों के जाने के बावजूद टीम पर अधिक असर नहीं पड़ा है। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और फॉर्म में चल रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल से टीम को काफी उम्मीद होगी। चहल ने 11 मैच में 14 विकेट लिए हैं जिसमें 28 रन पर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

बल्लेबाजों पर निर्भर होगी पंजाब 
पंजाब की टीम एक बार फिर अपने बल्लेबाजों पर अधिक निर्भर होगी जो धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने के करीब थे और उन्होंने मैच रद्द होने से पहले केवल 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना लिए थे। इस प्रदर्शन से उन्हें रॉयल्स के खिलाफ पर्याप्त आत्मविश्वास मिलेगा। मेजबान टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और 12 मैच में केवल तीन जीत के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। रॉयल्स की टीम अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने आखिरी मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी लेकिन इसके लिए उसे अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा क्योंकि उसने अपने पिछले पांच में से चार मैच गंवाए हैं।

इस मुकाबले के लिए पंजाब और राजस्थान की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), कुणाल सिंह राठौर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेत्मायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल। 
पंजाब किंग्सः प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, अजमातुल्लाह ओमरजई, युजवेंद्र सिंह चहल, अर्शदीप सिंह। 
विज्ञापन

आइए जानते हैं पंजाब और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

पंजाब और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
पंजाब और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 18 मई यानी रविवार को खेला जाएगा।

पंजाब और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
पंजाब और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेला जाएगा।

पंजाब और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
पंजाब और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा। 

पंजाब और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
पंजाब और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

पंजाब और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
पंजाब और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें