फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैन का मोबाइल फेंक बदनाम हुआ था यह खिलाड़ी, वर्ल्ड कप जीतने में निभाई थी अहम भूमिका

Wed, 05 Sep 2018 03:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मंगलवार रात एक दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने सदा के लिए क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 7 साल पहले आखिरी मैच खेलने वाला यह तेज गेंदबाज थोड़े ही समय में टीम इंडिया की जरूरत बन चुका था। हम बात कर रहे हैं आरपी सिंह की।
विज्ञापन

2 of 6
2007 में टीम को पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीताने वाले इस खिलाड़ी ने के नाम वैसे तो कई यादगार स्पैल्स हैं मगर रुद्र अपनी एक हरकत से फैंस की नजरों से भी नीचे गिर गए थे। घटना इंदौर की है।
विज्ञापन

3 of 6
दिसंबर 2017 में इंदौर के होल्कर स्टेडियम में गुजरात ने 41 बार की रणजी चैंपियन मुंबई को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था। गुजरात की ओर से इस सीजन में आरपी ने 25.44 की औसत से 18 विकेट चटकाए थे। मगर फाइनल के दौरान इस खिलाड़ी की एक हरकत ने फैंस का दिल तोड़ दिया था।

4 of 6
टीम इंडिया से बाहर चल रहे रुद्र प्रताप सिंह ने मैदान में फील्डिंग करते हुए फैन का मोबाइल छीन लिया और ग्राउंड पर फेंक दिया। फैन दरअसल बार-बार सेल्फी खिंचवाने की मांग कर रहे थे। बार-बार फैंस की जिद से आरपी तिलमिला गए और फैन का मोबाइल फेंक दिया।
विज्ञापन

5 of 6
31 वर्षीय रुद्र प्रताप सिंह ने 2011 से भारत के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला था। जिसके बाद उन्होंने बीती रात एक भावुक संदेश के साथ क्रिकेट से संन्यास लेनेकी घोषणा की। भारत के लिए 14 टेस्ट, 58 वनडे और 10 टी-20 खेलने वाले इस खिलाड़ी ने क्रमश: 40, 69 और 15 विकेट अपने खाते में डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में आरपी ने अहम भूमिका निभाई थी। सर्वाधिक 12 विकेट लेते हुए उन्होंने भारत को विश्वविजेता बनाने में मदद की थी।

देखिए गुस्साए आरपी का वीडियों:

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें