फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'मैंने कभी किसी को पीछे छोड़ने की कोशिश नहीं की', बल्लेबाजी को लेकर विराट कोहली ने दिया बयान

Wed, 09 Apr 2025 03:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए कोहली ने कहा कि उन्होंने कभी किसी को पीछे छोड़ने की कोशिश नहीं की है। कोहली ने स्वीकार किया कि आईपीएल में 18 साल बिताने से उन्हें क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में अपने कौशल को निखारने में मदद मिली।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। कोहली चार मैचों में दो अर्धशतक लगा चुके हैं। आरसीबी का सामना अब गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होना है। कोहली ने मैच से पहले पिछले कुछ सप्ताह में उनका करियर कैसा रहा है इस पर बात की है। उन्होंने कहा कि टीम उन्हें जो भूमिका देती है वो उसे पूरा करने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन

आईपीएल में फॉर्म में चल रहे हैं कोहली 
कोहली ने आईपीएल के 18वें सीजन से पहले चैंपियंस ट्रॉफी में कुछ अच्छी पारियां खेली थी। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक लगाया था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 84 रन बनाए थे। अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए कोहली ने कहा कि उन्होंने कभी किसी को पीछे छोड़ने की कोशिश नहीं की है।  कोहली ने स्वीकार किया कि आईपीएल में 18 साल बिताने से उन्हें क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में अपने कौशल को निखारने में मदद मिली।

ये भी पढ़ें: GT vs RR Playing-11: गेंदबाजी की खामियां दूर करने उतरेंगे गुजरात-राजस्थान, प्लेइंग-11 में होगा बदलाव? जानें

कोहली बोले- जिम्मेदारी उठाने की पहल करता हूं
कोहली ने कहा, बल्लेबाजी कभी अहंकार के बारे में नहीं है। यह कभी किसी को मात देने की कोशिश नहीं है। मेरे लिए यह हमेशा खेल की स्थिति को समझने के बारे में रहा है।  यह कुछ ऐसा है जिस पर मुझे हमेशा गर्व है। मैं परिस्थितियों के अनुसार खेलना चाहता हूं। अगर मैं लय में होता हूं तो मैं स्वाभाविक रूप से जिम्मेदारी उठाने की पहल करता हूं। अगर कोई और बेहतर तरीके से खेल रहा होता है तो वह ऐसा करता है। आरसीबी के साथ अपने पहले तीन वर्षों में मुझे शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने के मौके नहीं मिले। मुझे आमतौर पर निचले क्रम में भेजा जाता था। ऐसे में मैं उस दौरान आईपीएल में बड़े पैमाने पर सफल नहीं हो पाया।
विज्ञापन

कोहली ने कहा, मैंने साल 2010 से अच्छा प्रदर्शन करना शुरू किया और 2011 से नियमित तौर पर तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने लगा। तब से मैंने निरंतरता के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है। आईपीएल आपको बहुत ही अनोखे तरीके से चुनौती देता है क्योंकि इस लीग की संरचना काफी अगल है। यह एक छोटी द्विपक्षीय सीरीज की तरह नहीं है, यह कई हफ्तों तक चलता है और अंक तालिका में आपकी स्थिति बदलती रहती है। लगातार बदलते परिदृश्य से अलग-अलग तरह के दबाव आते हैं। टूर्नामेंट से आपको मानसिक और प्रतिस्पर्धी रूप से कई तरीकों से आगे बढ़ाने की चुनौती मिलती है जो अन्य प्रारूपों में नहीं होती। इसने मुझे अपने टी20 कौशल को लगातार सुधारने और विकसित करने के लिए भी प्रेरित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें