फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शख्स ने रेलवे ट्रैक ट्रेन के नीचे लेटकर बनाया रील, 14 लाख लोगों ने देखा वीडियो

Wed, 09 Apr 2025 03:36 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का ट्रेन की पटरी पर लेट गया है और ऊपर से ट्रेन गुजर गई है। इस वीडियो को अब तक 14 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
ट्रेन के पटरी पर बनाया रील - फोटो : X/@SachinGuptaUP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपनी जान को जोखिम में डालते हुए रील बनाता नजर आ रहा है। इस वीडियो में वह ट्रेन की पटरी पर लेटकर एक खतरनाक स्टंट करता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। यह घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की बताई जा रही है, जहां इसे रिकॉर्ड किया गया था। अच्छी बात यह है इस जीआरपी ने इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 14 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन




वीडियो में क्या है?
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि लड़का अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्डिंग शुरू करता है और फिर ट्रेन की पटरी के बीच में लेट जाता है। इसके बाद सामने से तेज रफ्तार में ट्रेन आती दिखती है। हैरानी की बात यह है कि वह ट्रेन के करीब आने के बावजूद पटरी पर ही लेटा रहता है। कुछ ही पलों में ट्रेन उसके ऊपर से गुजरने लगती है, और वह पूरी तरह ट्रेन के नीचे पटरी पर बना रहता है। ट्रेन के गुजर जाने के बाद वह उठकर खड़ा हो जाता है, जैसे कुछ हुआ ही न हो। इस पूरे स्टंट के दौरान सिर्फ एक रील बनाने के लिए उसने अपनी जान को भारी खतरे में डाला।    

जीआरपी ने किया गिरफ्तार
यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। लोग इस स्टंट की मूर्खता पर हैरानी जता रहे हैं, साथ ही इसे खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'रील की चाहत में जान दांव पर लगाने की क्या जरूरत है?'। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी पुलिस ने 7 अप्रैल को युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @SachinGuptaUP नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 14 लाख से अधिक  बार देखा जा चुका है, साथ ही इसे 9 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें