इस तरह मिलेगा रिफंड
आरसीबी ने दर्शकों को हुई असुविधा के बाद यह फैसला लिया है कि वह इस मैच के लिए टिकट लेने वाले दर्शकों को पूरा पैसा वापस देगी। जिन प्रशंसकों ने ऑनलाइन के जरिये टिकट ली थी उन्हें ऑरिजिनल पेमेंट सोर्स के जरिये 10 कार्य दिवस के अंदर पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, '17 मई को आरसीबी और केकेआर के बीच मैच खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया था, इसलिए सभी वैध टिकट धारक पूर्ण धनवापसी के पात्र हैं। डिजिटल टिकट धारकों को टिकट बुक करने के लिए इस्तेमाल किए गए उनके मूल खाते में 10 कार्य दिवसों के भीतर धनवापसी जारी की जाएगी।' वहीं, जिन प्रशंसकों ने काउंटर के जरिये टिकट ली थी उन्हें अपनी टिकट लौटानी होगी जिससे उन्हें धनराशि वापस दी जाएगी।
केकेआर का सफर हुआ था समाप्त
मुकाबला रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए थे। आरसीबी 17 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई थी, जबकि गत चैंपियन केकेआर 12 अंकों के साथ छठे पायदान पर है। हालांकि, उसका सफर समाप्त हो गया। वह चौथी टीम है जिसका सफर ग्रुप चरण में थम गया है। वहीं, आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए मजबूत कदम बढ़ा लिए थे। आरसीबी को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए अब एक मैच जीतने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: RR vs PBKS: प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के करीब पंजाब किंग्स, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर; हरप्रीत बरार चमके