आईपीएल सीजन-9 के एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को पांच विकेट से शिकस्त दे दी। यूसुफ पठान और रशेल की धमाकेदार बल्लेबाजी ने आरसीबी के गेंदबाजों को अपने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
मैच का लाइवस्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने 7 विकेट पर 186 रनों का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करने उतरी के केकेआर की टीम ने पांच गेंदे शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस जीत में केकेआर के युसुफ पठान और आंद्रे रशल की धुंआधार बल्लेबाजी का अहम योगदान रहा। पठान ने 29 गेंदो में तीन छक्कों और छह चौकों की मदद से नाबाद 60 रन बनाएं। वहीं आंद्रे रशल ने 39 रनों की शानदार पारी खेली।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर में सिर्फ 2 रन निकले। जबकि दूसरे ओवर में छक्का लगाकर क्रिस गेल अगली गेंद पर कैच आउट हो गए। अगले बल्लेबाज के रुप में कप्तान विराट कोहली क्रीज पर पहुंचे। शुरुआत में टीम के दूसरे ओपनर केएल राहुल संघर्ष करते हुए नजर आए, लेकिन कुछ देर में उन्होंने लय पकड़ी। आरसीबी की बल्लेबाजी हालांकि धीमी रही। उन्होंने पॉवरप्ले में महज 40 रन बनाए।
10 वें ओवर में तेज खेलना शुरू करते हुए राहुल ने एक छक्का और एक चौका जड़ा। राहुल ने सुनील नरेन की पहली और दूसरी गेंद पर छक्का और चौका लगाकर 29 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर दी। लेकिन कुछ देर बाद वह पीयूष चावला का पहला और केकेआर का दूसरा शिकार हुए। एबी डीविलियर्स का बल्ला नहीं बोला। चावला ने उन्हें 4 रन पर चलता किया। उधर, दूसरी ओर कोहली मैदान में डटे रहे और फिफ्टी लगाकर ही माने। इसी स्कोर पर केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर उनका एक आसान कैच छोड़ बैठे। हालांकि अगली गेंद पर बाउंड्री पर मौजूद आंद्रे रसैल ने उनका कैच लपकने में कोई गलती नहीं की।
डेथ ओवरों में केकेआर की गेंदबाजी ढ़ीली रही। 18 वें ओवर में उमेश यादव अपनी लाइन भटक गए और दो नो बॉल और एक वाइड गेंद फेंकने के बाद नर्वस हो गए। इस ओवर में केकेआर ने 23 रन लुटाए। दोनों बल्लेबाजों सचिन बेबी (8 गेंद, 16 रन) और शेन वॉटसन ने तूफानी बल्लेबाजी की। 19वें ओवर में उन्होंने 13 रन बनाए। हालांकि सचिन बेबी इस ओवर में रसैल के हाथों कॉट एंड बोल्ड आउट हुए। वॉटसन ने इस ओवर में 3 चौके जड़े। आखिर ओवर फिर उमेश यादव का रहा। नए बल्लेबाज स्टुअर्ड बिन्नी ने उन्हें नहीं छोड़ा और
पहली तीन गेदों में छक्का, चौका और छक्का जड़ा। वह 4 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए।