किंग्स इलेवन के खिलाफ मैच के दौरान गलत व्यवहार के चलते रविंद्र जडेजा को कड़ी फटकार लगी है।
गुजरात लायंस के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान अंपायर के फैसले का विरोध
करने पर मैच रेफरी ने फटकार लगाई है।
जडेजा ने खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए लेवल वन आईपीएल अचार संहिता के नियम 2.1.5 का अपराध और सजा स्वीकार
कर ली।
आईपीएल आचार संहित के लेवल वन के उल्लंघन का मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्य होता है। किंग्स इलेवन पंजाब ने लायंस
को 23 रन से हराया था।
रविवार को राजकोट में हुए मुकाबले में आईपीएल की सबसे ताकतवर टीम गुजरात लायंस को कमजोर टीम किंग्स इलेवन के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। पंजाब ने गुजरात को 23 रन से हराया। पंजाब की इस जीत में कप्तान मुरली विजय का अर्धशतक और फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल की हैट्रिक अहम रही।