फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: बैंगलोर ने रोमांचक बनाई प्लेऑफ की लड़ाई, हैदराबाद को 4 विकेट से हराया

Sat, 04 May 2019 11:39 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिमरोन हेटमेयर - फोटो : social media
विज्ञापन

शिमरोन हेटमेयर (75 रन, 47 गेंद, 4 चौके और 6 छक्के) और गुरकीरत सिंह मान (65 रन, 48 गेंद, 8 चौके और 1 छक्के) की शानदार पारियों की बदौलत बैंगलोर ने रविवार को इंडियन टी-20 लीग के 54वें मुकाबले में हैदराबाद 4 विकेट हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जवाब में बैंगलोर ने 6 विकेट खोकर 4 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही बैंगलोर ने प्लेऑफ की लड़ाई को और रोमांचक बना दिया है। अब हैदराबाद की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कोलकाता की हार पर टिकी हुई है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हैदराबाद की टीम प्लेऑफ से बाहर हो सकती है। बता दें कि हैदराबाद और कोलकाता दोनों टीमें 12-12 अंकों के साथ क्रमशः चौथे और पांचवें पायदान पर है। वहीं, नेट रनरेट के हिसाब से हैदराबाद (+0.577) की टीम अव्वल है, जबकि कोलकाता का नेट रनरेट +0.173 है। शानदार पारी खेलने के लिए शिमरोन हेयमेयर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत निराशाजनक रही। महज 1 रन के स्कोर पर पार्थिव पटेल (0) के रूप में मेजबान टीम बैंगलोर को पहला झटका लगा। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने पटेल को मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कराया। इसके कुछ ही देर के बाद कप्तान विराट कोहली (16) भी चलते बने। कोहली को खलील अहमद ने विकेट के पीछे साहा के हाथों कैच आउट कराकर बैंगलोर को दूसरा झटका दिया। 
विज्ञापन


यहां से गुरकिरत सिंह मान और शिमरोन हेयमेयर की जोड़ी ने पारी को संभाला स्कोर को 160 के पार पहुंचाया। मगर 17.4 ओवर में राशिद खान ने हेयमेयर को विजय शंकर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। चौथे विकेट के लिए हेटमेयर और गुरकीरत के बीच 144 रन की बड़ी साझेदारी हुई। हैदराबाद की तरफ से खलील अहमद ने 3, भुवनेश्वर कुमार ने 2 और राशिद खान ने 1 विकेट हासिल किए।

इससे पहले कप्तान केन विलियमसन (69* रन, 43 गेंद, 5 चौके और 4 छक्के) की कप्तानी पारी की बदौलत हैदराबाद ने शनिवार को इंडियन टी-20 के 54वें मुकाबले में बैंगलोर के सामने जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य रखा है। 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद को साहा और गुप्टिल की सलामी जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई, लेकिन 4.3 ओवर में नवदीप सैनी ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (20) को उमेश यादव के हाथों कैच आउट कराकर मेहमान टीम हैदराबाद को पहला झटका दिया। पहले विकेट के लिए साह ने गुप्टिल के साथ मिलकर 46 रन की साझेदारी की। 

इसके बाद हैदराबाद को सलामी बल्लेबाजी मार्टिन गुप्टिल के रूप में दूसरा झटका लगा। 7.2 ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने गुप्टिल को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। गुप्टिल ने 23 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 30 रन बनाए। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर सुंदर ने मनीष पांडे (9) हेटमेयर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। हेटमेयर ने पांडे का शानदार कैच लपका।

इसके बाद 13.5 ओवर में हैदराबाद को विजय शंकर (27) के रूप में चौथा झटका लगा। सुंदर ने शंकर को ग्रांडहोम के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। चौथे विकेट के लिए शंकर और विलियमसन के बीच 45 रन की साझेदारी हुई। वहीं, बैंगलोर की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर ने 3, वनदीप सैनी ने 2, युजवेंद्र चहल और कुलवंत खेजरोलिया ने 1-1 विकेट झटके।

इससे पहले बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को इंडियन टी-20 लीग के 54वें मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में बैंगलोर ने अपनी टीम में तीन बदलाव किया है। कप्तान विराट कोहली ने मार्कस स्टोइनिस की जगह कॉलिन डि ग्रैंडहोम, पवन नेगी की जगह वॉशिंगटन सुंदर और हेनरिच क्लासेन की जगह शिमरोन हेटमेयर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं, हैदराबाद ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए अभिशेष शर्मा की जगह युसूफ पठान को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।  
विज्ञापन

दोनों टीमें इस प्रकार हैः

बैंगलोर: 1 पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), 2 विराट कोहली (कप्तान), 3 एबी डीविलियर्स, 4 शिमरोन हेटमेयर, 5 गुरकीरत सिंह मान, 6 शिवम दूबे, 7 कॉलिन डी ग्रैंडहोम, 8 वॉशिंगटन सुंदर, 9 उमेश यादव, 10 नवदीप सैनी, 11 युजवेंद्र चहल।

हैदराबाद: 1 मार्टिन गुप्टिल, 2 रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), 3 मनीष पांडे, 4 केन विलियमसन (कप्तान), 5 विजय शंकर, 6 मोहम्मद नबी, 7 यूसुफ पठान, 8 राशिद खान, 9 भुवनेश्वर कुमार, 10 कुलवंत खेजरोलिया, 11 खलील अहमद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें