फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट फौज से आरसीबी मजबूत, होगा सनराइजर्स से मुकाबला

Tue, 12 Apr 2016 11:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
अब तक खिताब जीतने से वंचित रही विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (आरसीबी) की टीम आईपीएल-9 में सकारात्मक शुरुआत करना चाहेगी। मंगलवार को उसका मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है। आरसीबी दो बार 2009 और 2011 में आईपीएल फाइनल में पहुंची थी लेकिन खिताब नहीं जीत पाई थी।
विज्ञापन


मैदान से बाहर फ्रेंचाइजी से जुड़े पूर्व चेयरमैन विजय माल्या से जुड़े विवादों को पीछे छोड़कर टीम कोहली के नेतृत्व में मिथक तोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्ल्ड क्रिकेट के श्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार होने वाले विराट कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं।

हाल ही में सम्पन्न हुए टी-20 विश्व कप में विराट ने 273 रन बनाए थे और वह मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। कोहली उसी फॉर्म को आईपीएल में भी जारी रखना चाहेंगे। टीम के पास बल्लेबाजी में विराट के अलावा भी कई स्टार हैं जिनमें वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स शामिल हैं। इस बार तो ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन भी टीम में शामिल हो गए हैं। जरूरत पड़ने पर टीम ट्रेविस हेड और युवा बल्लेबाज सरफराज खान की सेवाएं ली सकती है।
विज्ञापन


स्टुअर्ट बिन्नी और मनदीप सिंह भी अहम भूमिका अदा कर सकते हैं क्योंकि अंतिम एकादश में केवल चार विदेशी खिलाड़ियों को ही शामिल किया जा सकता है। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की अनुपस्थिति में टीम के पास न्यूजीलैंड के एडम मिलने, केन रिचर्ड्सन, हर्षल पटेल, श्रीनाथ अरविंद और वरुण ऐरोन के विकल्प होंगे। 

वेस्टइंडीज के स्पिनर सैमुअल बद्री कंधे की चोट के कारण कुछ शुरुआती मैचों में शायद हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ऐसे में स्पिन विभाग में यजुवेंद्र चहल अहम भूमिका निभा सकते हैं।
Trending Videos

सनराइजर्स भी कम नहीं

- फोटो : getty
दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की उम्मीदें कप्तान डेविड वार्नर के अलावा अनुभवी युवराज सिंह और आशीष नेहरा पर होगी, पर दिक्कत यह है कि युवराज टखने की चोट के कारण शुरुआत के कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।

टीम में इयोन मोर्गन, केन विलियम्सन और ट्रेंट बोल्ट शामिल हैं जोकि अपने दम पर मैच जिताने की कूवत रखते हैं। विकेटकीपिंग को लेकर नमन ओझा और आदित्य तारे के बीच अंतिम एकादश में जगह बनाने की होड़ होगी।

गेंदबाजी में नेहरा के साथ ट्रेंट बोल्ट और भुवनेश्वर की तिकड़ी कमाल दिखा सकती है। बांग्लादेश के युवा स्पीडस्टर मुस्ताफिजुर रहमान भी टीम में हैं। स्पिन में लेग स्पिनर कर्ण शर्मा के अलावा पार्ट टाइम स्पिनर दीपक हुड्डा, बिपुल शर्मा, टी सुमन और युवराज भी रनों पर अंकुश लगाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन

संभावित टीमें इस प्रकार हैं

- फोटो : getty
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर : विराट कोहली (कप्तान), शेन वाटसन, स्टुअर्ट बिन्नी, केन रिचर्डसन, सैमुअल बद्री, ट्रेविस हेड, प्रवीण दुबे, विक्रमजीत मलिक, इकबाल अब्दुल्ला, सचिन बेबी, अक्षय करनेवर, विकास टोकस, केएल राहुल, परवेज रसूल, अबु नचीम, हर्षल पटेल, केदार जाधव, मनदीप सिंह, सरफराज अहमद, एस अरविंद, वरुण ऐरोन, यजुवेंद्र चहल, एबी डीविलियर्स, डेविड वीस, एडम मिलने और क्रिस गेल।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, रिकी भुई, ट्रेंट बोल्ट, मोजेज हेनरिक्स, अभिमन्यु मिथुन, सिद्धार्थ कौल, मुस्ताफिजुर रहमान, नमन ओझा, कर्ण शर्मा, टी सुमन, युवराज सिंह, आशीष नेहरा, आशीष रेड्डी, बिपुल, शर्मा, बेन कटिंग,भुवनेश्वर कुमार, इयोन मोर्गन, विजय शंकर, बरिंदर सरां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें