क्रिकेटर सुर्खियां अक्सर मैदान में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण से ही पाते हैं। लेकिन हम यहां बात कर रहे हैं, 5 ऐसे क्रिकेटरों की जिनको सुर्खियां मैदान से ज्यादा उनके कारनामों के चलते सोशल मीडिया से मिली।
पहले नंबर पर हैं पाकिस्तान के विराट कोहली कहे जाने वाले अहमद शहजाद। शहजाद टीम के काफी अच्छे और अनुभवी क्रिकेटर हैं,इसमें कोई शक नहीं। लेकिन सोशल मीडिया में बयानबाजी के चलते ये मैदान में कम बाहर ज्यादा सुर्खियां बटोरते हैं।
अभी कुछ समय पहले पाकिस्तान प्रीमियर लीग के दौरान साथी पाक क्रिकेटर के साथ ये गाली-गलौच करते हुए सुर्खियों में आए थे। इसके अलावा पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और उनके बीच खटास का पता शहजाद के इस ट्वीट से चला था।
dir="ltr">Few news makers spreading news of rifts bw me & Lala
those r nt true at all. He is always my elder bro and will remain as.
@SAfridiOfficial
ऐसे क्रिकेटरों में दूसरा नंबर इनका
sreesanth
- फोटो : getty
टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में टीम इंडिया का हिस्सा रहे एस श्रीसंत इन क्रिकेटरों में दूसरे नंबर पर आते हैं। आईपीएल में इनके चर्चे मैदान में कम बाहर ज्यादा रहे। आईपीएल-2013 के दौरान स्पॉट फिक्सिंग में नाम आने के बाद इनका क्रिकेटिंग करियर खत्म हो गया।
हालांकि कोर्ट से मिली राहत के बाद श्रीसंत अब सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। केरल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े। आईपीएल के दौरान हरभजन सिंह का इनको मारा गया थप्पड़ भी काफी चर्चा में आया था।
dir="ltr">pic.twitter.com/wjNvHB9kLE
अगला मामला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2016 से जुड़ा
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज टीनो बेस्ट हालांकि अपनी राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं लेकिन सुर्खियों में रहे। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2016 के दौरान वेस्टइंडीज टीम के संबंध में इंग्लैंड टीम के कप्तान इयोन मोर्गन की टिप्पणी का टीनो ने जवाब दिया था।
गौरतलब है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले वर्ल्ड कप मुकाबले में विंडीज ने रोमांचक मैच जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी।
dir="ltr">@Eoin16 everything
wi do is embarrassing to ppl like u I wonder if it was the other way
around would you have something to say .
— Tino95 (@tinobest)
February
2, 2016
टीनो रुके नहीं और मोर्गन को लगातार ट्वीट करते रहे।
dir="ltr">@Eoin16 isn't it
part of the rules ?? Ok well what's the big deal thank u mate
.
— Tino95 (@tinobest) February
2, 2016
dir="ltr">I have seen guys nick balls behind and mark their crease I
have seen guys pick up catches and claim them we can go on and on about
this
— Tino95 (@tinobest) February
2, 2016
आईपीएल 2016 पर की टिप्पणी
न्यूजीलैंड टीम के ऑलराउंडर जिम्मी नीशेम सोशल मीडिया में काफी पॉपुलर हैं और क्रिकेट को लेकर कुछ लिखने या पोस्ट करने का कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ते। उदाहरण खुद ही देख लीजिए, इस साल आईपीएल में क्रिकेटरों की बोली को लेकर उनका एक ट्वीट।
dir="ltr">Watching the #IPLAuction
like pic.twitter.com/udfOYbuQKd
गौतम गंभीर भी किसी से कम नहीं
आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर अपने गुस्से के लिए काफी फेमस हैं। लेकिन इनकी एक और आदत है जो इन्हें मैदान से ज्यादा पॉपुलर बनाती है। सोशल मीडिया में इनकी टिप्पणियां कम नहीं।
हाल ही में जब यह चर्चा जोर पकड़ी थी कि टीम इंडिया का बेस्ट फिनिशर कौन है, विराट कोहली या महेंद्र सिंह धोनी तो। गंभीर ने ट्वीट कर दिल की बात बताई थी।
dir="ltr">My take on a finisher is there is no such word as a finisher
any1 can be a finisher who stays till the end it could b from no1 to
no11.
— GGF (@GautamGambhir) Marc
h 7, 2016