फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: IPL स्थगित होने से भारत को फाइनल में मिलेगा फायदा, टेलर ने बताया कैसे

Sun, 23 May 2021 09:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

रॉस टेलर ने कहा, मुझे लगता है कि दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में आईपीएल का जल्दी खत्म होना शायद भारत के लिए थोड़ा फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
रॉस टेलर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर का मानना है कि आईपीएल के निलंबन से भारत को विश्व टेस्ट चैम्पियन (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में फायदा होगा। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम को इंग्लैंड की परिस्थितियों के अनुकूल होने के लिए और अधिक समय मिल गया।

विज्ञापन


टेलर ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में आईपीएल का जल्दी खत्म होना शायद भारत के लिए थोड़ा फायदेमंद होगा।' उन्होंने कहा, 'अगर आईपीएल अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक होता तो उन्हें तैयारी करने का कम वक्त मिलता। लेकिन अब उनके पास काफी समय होगा। उनके गेंदबाजों के लिए अनुकूल होने का समय बढ़ जाएगा।'

उन्होंने आगे कहा, 'अगर मैं कहूं कि डब्ल्यूटीसी फाइनल के बारे में नहीं सोच रहा हूं तो मैं शायद झूठ बोलूंगा, इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट खेलने से होने वाली तैयारी से बेहतर के बारे में सोचा नहीं जा सकता था। आखिर इस मैच को एक तटस्थ स्थल पर खेलना है।' टेलर ने कहा, 'हमें दो टेस्ट खेलने से थोड़ा फायदा होगा लेकिन यह भारतीय टीम लंबे समय से नंबर एक रही है और उसे यहां पर काफी सफलता मिली है।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि बायो-बबल में कोविड-19 के कई मामलों के कारण 30 मई को समाप्त होने वाले आईपीएल को मई के पहले सप्ताह में ही निलंबित कर दिया गया था। डब्ल्यूटीसी फाइनल 18 जून से साउथम्पटन में खेला जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

संन्यास लेने की खबरों की बताया अफवाह

वहीं, उन्होंने संन्यास लेने की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे अफवाह बताया।  टेलर के कहा कि उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने के बारे में सोचा था लेकिन बाद में उन्हें लगा कि वो अभी कीवी टीम के लिए और खेल सकते हैं। टेलर ने कहा, 'मुझे लगता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, जब तक आप फील्ड पर गेम का आनंद लेते हैं और टीम में अपना योगदान दे सकते हैं। मुझे लगता है कि आप जब 30 के पार होते हैं तो संन्यास के बारे में सोचने लगते हैं। मेरे दिमाग में हमेशा 35 साल था, मुझे नहीं पता क्यों, मुझे लगता है कि शायद 2019 के वर्ल्ड कप की वजह से।'

उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि सही समय आने पर मैं संन्यास ले लूंगा। इतनी उम्र में उच्च स्तरीय क्रिकेट खेलना काफी मुश्किल होता है और न्यूजीलैंड के कई महान खिलाड़ी ऐसा करने में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस परंपरा को तोड़ना मेरे लिए बेहतर है क्योंकि न्यूजीलैंड में युवा क्रिकेटर संन्यास ले लेते हैं।  मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में केन विलियमसन भी ऐसा करेंगे। वो 37 साल के होने वाले हैं और खेल का आनंद ले रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें