फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले ही डरे कीवी, टेलर बोले- आप उनके घर में हमेशा ही कमजोर टीम रहते हैं

Sun, 21 Nov 2021 04:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने कहा है कि भारत के घरेलू मैदानों में आप उनके खिलाफ हमेशा ही कमजोर प्रतिद्वंदी रहते हैं। 
 
विज्ञापन
रॉस टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 नवंबर से होनी है, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम अभी से डरी हुई है। कीवी टीम के दिग्ग्ज बल्लेबाज रॉस टेलर ने कहा है कि आप जब भी भारत के खिलाफ उनके घरेलू मैदान में खेलते हैं तो आप कमजोर टीम ही रहते हैं। टेलर ने अपना आखिरी मैच भारत के खिलाफ इंग्लैंड में खेला था और उन्होंने चौका लगाकर न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का विजेता बनाया था। इसके बाद उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। उन्होंने यह भी कहा कि टेस्ट चैंपियन होने के कारण उनके ऊपर अतिरिक्त दबाव है और भारत को भारत में हराना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। 
विज्ञापन


टेलर ने कहा "हम कह सकते हैं कि हम विश्व विजेता हैं और चीजें अचानक बदल जाती हैं। आपको ट्रॉफी अपने पास बचाए रखनी है। नई चैंपियनशिप की शुरुआत करने के लिए यह मुश्किल दौरा है। पिछली बार हमनें श्रीलंका से शुरुआत की थी और वह सीरीज ड्रॉ कराई थी। मैं निश्चिंत हूं कि अगले दो साल हमारे लिए खास रहने वाले हैं।" 

टेस्ट चैंपियनशिप के इस राउंड में न्यूजीलैंड भारत, पाकिस्तान और इंग्लैंड का दौरा करेगा। इसके बाद वह अपने घर में बांग्लादेश, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। 
विज्ञापन


अनुभवी खिलाड़ियों की अहमियत ज्यादा
टेलर का मानना है कि भारत में मुश्किल हालातों से पार पाने के लिए अनुभव बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा "हमने कई सालों तक कमजोर टीम के रूप में क्रिकेट खेला है, लेकिन अब चैंपियंस के रूप में खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि चौकाने वाली बात खत्म हो चुकी है, लेकिन जब भी आप भारत के खिलाफ उनके घरेलू मैदान में खेलते हैं तो आप कमजोर टीम ही रहते हैं। भले ही आप दुनिया की नंबर एक टीम क्यों न हों। उन्होंने दो खिलाड़ियों को आराम दिया है, लेकिन वो अभी भी मजबूत टीम हैं और इन हालातों को भली भांति जानते हैं।"

उन्होंने आगे कहा "हम किस तरह से हालातों के हिसाब से खुद को ढालते हैं यह आगे चलकर बहुत जरूरी होगा। कई खिलाड़ियों ने यहां पर काफी क्रिकेट खेला है। हम उस अनुभव का इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे और चीजों को आसान बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन हमें पता है कि यह काफी मुश्किल होने वाला है।"

स्पिनर की अहमियत ज्यादा
टेलर ने बताया कि इस सीरीज के लिए उनके पास नेट्स में गेंदबाजी करने के लिए गेंदबाज नहीं हैं और वो अपने ही गेंदबाजों का सामना करके प्रैक्टिस कर रहे हैं। हालांकि अब तक उनकी तैयारी शानदार रही है। उनका मानना है कि स्पिन गेंदबाज भारत में बहुत ज्यादा अहमियत रखते हैं। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को लेंथ जल्दी परखनी होगी और अपने डिफेंस पर भरोसा करना होगा। वहीं करीबी फील्डिंग पर उन्होंने कहा कि जब आपके पास तीन से चार फील्डर होते हैं तो पारी की शुरुआत करना मुश्किल होता है, लेकिन जब आप शुरुआती 10 से 20 गेंद खेल लेते हैं तो चीजें आपके लिए आसान हो जाती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें