फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs SL: डेब्यू मैच में फील्डिंग के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को लगी चोट, पहली गेंद खेलने से पहले पहुंचे अस्पताल

Sun, 21 Nov 2021 03:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाल

सार

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान वेस्टइंडीज के जेरेमी सोलोजानो के सिर पर गंभीर चोट लगी हैं। उनके सिर पर गेंद लगने के बाद वो मैदान पर ही गिर गए और उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
जेरेमी सोलोजानो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के जेरेमी सोलोजानो अपने पहले ही मैच में गंभीर रूप से चोटिल हो गए। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में शॉर्ट लेग में फील्डिंग के दौरान उनके सिर पर गेंद लगी और इसके बाद उन्हें एंबुलेंस पर अस्पताल ले जाया गया। मैच के पहले सेशन में 24वां ओवर रोस्टन चेज कर रहे थे। उनकी छोटी गेंद पर श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने पुल शॉट खेला और गेंद सीधे जाकर सोलोजानो के सिर पर लगी। इसके बाद वो मैदान पर ही गिर गए। 
विज्ञापन


26 साल के जेरेमी पहले त्रिदिनाद के लिए खेलते थे। गेंद उनके हेलमेट की ग्रिल पर लगी और हेलमेट के पीछे का हिस्सा बाहर आ गया। जेरेमी वहीं पर मैदान में गिर गए और खिलाड़ियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। फिजियो ने मैदान में आकर उन्हें देखा और उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया।  दो टेस्ट की सीरीज खेलने श्रीलंका पहुंची है वेस्टइंडीज टीम
वेस्टइंडीज टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने श्रीलंका पहुंची है। इस सीरीज का पहला मैच गाल के मैदान पर खेला जा रहा है, जबकि दूसरा मैच 29 नवंबर से तीन दिसंबर के बीच खेला जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के फिलिप ह्यूज के सिर पर गेंद लगने से उनकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


ज्यादा गंभीर नहीं है चोट
विंडीज क्रिकेट की तरफ से बताया गया है कि जेरेमी की चोट बहुत गंभीर नहीं है, लेकिन उन्हें आज रात अस्पताल में ही रखा जाएगा। उन्होंने आगे लिखा कि मेडिकल टीम की तरफ से जो भी जानकारी दी जाएगी वो इसके बारे में सभी को सूचित करेंगे। 

मैच में श्रीलंका की पकड़ मजबूत
टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने तीन विकेट के नुकसान पर 267 रन बना लिए हैं। कप्तान करुणारत्ने 132 और धनंजया 56 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इन दोनों के अलावा पथुम निशांका ने भी 56 रनों की पारी खेली। वहीं वेस्टइंडीज के लिए गैबरियल ने एक और रॉस्टन चेज ने दो विकेट लिए हैं। ओसाडा फर्नाडो और अनुभवी मैथ्यूज तीन-तीन रन बनाकर रॉस्टन चेज का शिकार बने। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें