फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉस टेलर ने खोला राज, किसकी मदद लेकर हिंदी में सहवाग को दिया करारा जवाब

Thu, 09 Nov 2017 01:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
रॉस टेलर - फोटो : instagram
विज्ञापन
न्यूजीलैंड को तीन मैचों की रोमांचक टी20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम इंडिया के हाथों 1-2 की शिकस्त झेलना पड़ी। मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में हुए वर्षाबाधित तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड को 6 रन से मात मिली। इससे पहले वन-डे सीरीज में भी कीवी टीम ने भारत को कड़ी टक्कर दी थी, उन्हें तब भी 2-1 से हार सहना पड़ी थी।
विज्ञापन


भारत से जाते समय न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर ने बुधवार को अपने आधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें उनके साथ इश सोढ़ी और स्टाफ सदस्य देव भी हैं।
    As always India it was a pleasure. FYI - the two responsible for helping me with banter with @virendersehwag are here in this photo, thanks Dev and @ic3_odi , signing off with one last message: Dhullai aur Silaai Anne waale samay mein jaari rahegi ☺️#India #indvnz #Mumbai #darji
विज्ञापन
A post shared by Ross Taylor (@rossltaylor3) on Nov 8, 2017 at 7:30am PST

टेलर ने फोटो के साथ कैप्शन दिया, 'भारत में आना हमेशा अच्छा लगता है। आपको जानकारी दे देता हूं कि वीरेंद्र सहवाग को हिंदी में जवाब देने की जिम्मेदारी दो लोगों के कंधों पर थी। धन्यवाद देव और इश सोढ़ी, धुलाई और सिलाई आने वाले समय में जारी रहेगी।'

टेलर ने अपनी टीम के साथी और स्टाफ सदस्य का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने पिछले कुछ दिनों में सहवाग से मस्तीभरी लड़ाई करने में उनकी मदद की। सहवाग और टेलर के बीच की बातचीत सोशल मीडिया पर काफी हिट रही और फैंस ने इसका भरपूर मजा उठाया।
विज्ञापन


टेलर ने टीम इंडिया के खिलाफ इस दौरे पर तीन मैचों की वन-डे सीरीज में दमदार प्रदर्शन करते हुए 155 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 95 रन रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें