37 वर्षीय रोनाल्डो को एक महीने में एक करोड़ 10 लाख बार तो मेसी को 45 लाख बार सर्च किया जा रहा है। मेसी सूची में पांचवें नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर अमेरिकी फुटबॉल के 28 वर्षींय खिलाड़ी रियान रेमसजिक हैं। उन्हें 61 लाख बार सर्च किया जाता है।
पेरिस सेंट जर्मेन क्लब की ओर से खेलने वाले ब्राजील के फुटबॉलर नेमार 58 लाख सर्च के साथ तीसरे नंबर हैं। चौथे नंबर पर एनबीए के महान बास्केटबाल खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स को हर माह 53 लाख बार सर्च किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार सात बार के अमेरिकी फुटबॉल सुपर बाउल विजेता टॉम ब्रेडी 43 लाख सर्च के साथ छठवें नंबर पर हैं।
टॉप टेन सूची में में तीन फुटबॉलर और तीन अमेरिकी फुटबॉलर शामिल
हर माह सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शीर्ष दस खिलाड़ियों की सूची में तीन फुटबॉल और तीन ही अमेरिकी फुटबॉल के खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें दो फॉर्मूला वन ड्राइवरों ने जगह बनाई है। एक बास्केटबाल तो एक मिक्स मार्शल आर्ट का खिलाड़ी शामिल हैं।
फुटबॉलरों में रोनाल्डो, नेमार और मेसी तो अमेरिकी फुटबॉलरों में रियान रेमसजिक, टॉम ब्रेडी, आरोन रोजर्स के नाम हैं। फॉर्मूला-1 स्टार लुइस हेमिल्टन और मैक्स वेर्स्टापेन दुनिया में हर माह ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में क्रमश: सातवें और आठवें नंबर पर हैं। इसके अलावा बास्केटबाल खिलाड़ी अमेरिका के लेब्रॉन जेम्स चौथे और आयरलैंड के मिक्स मार्शल आर्ट खिलाड़ कॉनोर मैकग्रेगर दसवें नंबर पर हैं।
नंबर गेम
- 145 फीसदी ज्यादा हर माह सर्च किए जाते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेसी से।
- 61 लाख सर्च के साथ अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी रियान रेमसजिक दूसरे नंबर।