फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: फीफा विश्व रैंकिंग में भारत को दो पायदान का फायदा, अब 104वें स्थान पर पहुंचा

Fri, 24 Jun 2022 10:50 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व रैंकिंग में ब्राजील शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद बेल्जियम, अर्जेंटीना, फ्रांस, इंग्लैंड, स्पेन, इटली, नीदरलैंड, पुर्तगाल और डेनमार्क का नंबर आता है। फीफा की अगली रैंकिंग सूची 25 अगस्त को जारी होगी।
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय फुटबॉल टीम को एशियाई कप क्वालिफिकेशन में प्रभावशाली प्रदर्शन का फायदा बृहस्पतिवार को जारी ताजा फीफा विश्व रैकिंग में मिला, जिसमें वह दो पायदान के फायदे से 104वें स्थान पर पहुंच गई। भारतीय टीम न्यूजीलैंड (103) से एक पायदान नीचे है जो इस महीने के शुरू में अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में कोस्टारिका से 0-1 से हारने के कारण विश्व कप में जगह बनाने से चूक गया था। 
विज्ञापन


एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के सदस्यों में भारत पहले की तरह 19वें स्थान पर बना हुआ है। ईरान कुल 23वें स्थान और एएफसी देशों में शीर्ष स्थान पर बरकरार है। सुनील छेत्री की अगुवाई वाली टीम ने इस महीने की शुरुआत में एशियाई कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और ग्रुप डी में अपने तीनों लीग मैच जीतकर 2023 में होने वाले 24 टीम के फाइनल्स में जगह बनाई। 

विश्व रैंकिंग में ब्राजील शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद बेल्जियम, अर्जेंटीना, फ्रांस, इंग्लैंड, स्पेन, इटली, नीदरलैंड, पुर्तगाल और डेनमार्क का नंबर आता है। फीफा की अगली रैंकिंग सूची 25 अगस्त को जारी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें