फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit-Ritika: रोहित शर्मा के संन्यास के बाद पत्नी रितिका ने साझा किया भावुक पोस्ट, कहा- मुझे तुम पर गर्व है..

Mon, 01 Jul 2024 11:52 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला गया टी20 विश्व कप 2024 भारत की जीत के साथ समाप्त हो गया। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात रनों से ऐतिहासिक जीत के साथ खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
रोहित रितिका - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। उनके इस फैसले ने सभी को चौंका दिया। अब हिटमैन की पत्नी रितिका सजदेह ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे तुम पर गर्व है।
विज्ञापन


रितिका ने साझा किया भावुक पोस्ट
रितिका सजदेह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "रोहित मैं जानती हूं यह आपके लिए क्या मायने रखती है। यह फॉर्मेट, यह टीम, यह खिलाड़ी, यह सफर और यह पूरा प्रोसेस जिसका आपने सपना देखा था। मैं जानती हूं पिछले कुछ महीने कितने मुश्किल भरे रहे। मैं जानती हूं कि इसने आपके दिल, दिमाग और शरीर पर कितना असर डाला है लेकिन आपको अपना सपना पूरा करते देखना अविश्वसनीय रूप से भावनात्मक और प्रेरणादायक था। आपकी पत्नी के रूप में आपने जो हासिल किया है मुझे उस पर बहुत गर्व है। इस खेल और इसे पसंद करने वाले लोगों पर आपका बहुत प्रभाव पड़ा है। लेकिन एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो अपने खेल से प्यार करता है। मुझे यह देखकर दुख होता है कि आप इसके किसी भी हिस्से को पीछे छोड़ रहे हैं। मैं जानती हूं कि आपने टीम के लिए क्या अच्छा है इसके लिए काफी ज्यादा सोचा है लेकिन आपको इसे पीछे छोड़ते हुए देखना आसान नहीं है। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं और मुझे बहुत गर्व है कि मैं आपको अपना कहती हूं।"
टी20 विश्व कप में जीत के साथ रोहित ने की थी करियर की शुरुआत
फाइनल मैच में जीत के बाद रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। हिटमैन ने बनाया वह टेस्ट और वनडे में खेलना जारी रखेंगे। रोहित ने अपने करियर की शुरुआत  2007 में टी20 विश्व कप जीत के साथ की थी और टी20 विश्व कप जीतने के साथ ही उन्होंने इसका अंत किया। इन 17 वर्षों में रोहित एक बल्लेबाज के रूप में अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचे। उन्होंने 159 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 32.05 की औसत से 4231 रन बनाए। इस प्रारूप में उनके पांच शतक किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक हैं। इसके अलावा उनके नाम 32 अर्धशतक भी हैं।
विज्ञापन


17 साल बाद भारत ने जीता टी20 विश्व कप खिताब
वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला गया टी20 विश्व कप 2024 भारत की जीत के साथ समाप्त हो गया। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात रनों से ऐतिहासिक जीत के साथ खिताब अपने नाम कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 11 साल से पड़े आईसीसी ट्रॉफी के टूर्नामेंट को भी खत्म कर दिया। भारत ने इस खिताब पर 2007 के बाद दूसरी बार कब्जा जमाया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें