फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2022: रोहित ने पत्नी रितिका के साथ तो विराट और वार्नर ने सादगी से दी होली की शुभकामनाएं, देखें हिटमैन का संदेश

Fri, 18 Mar 2022 12:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होली के मौके पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ वीडियो जारी करके सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं विराट कोहली और डेविड वॉर्नर ने भी फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
होली की शुभकामनाएं देते हुए रोहित और रितिका ने मस्ती की - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के मौके पर क्रिकेट जगत के कई बड़े खिलाड़ियों ने अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मौके पर अपनी पत्नी रितिका के साथ वीडियो जारी करके अपने फैंस को खास संदेश दिया है। वहीं विराट कोहली, डेविड वार्नर और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों ने भी फैंस को होली के शुभकामनाएं दी हैं। वार्नर भारतीय संस्कृति से बहुत ज्यादा लगाव रखते हैं और अधिकतर त्योहारों पर भारतीय फैंस को शुभकामनाएं देते हैं। इस बार भी होली के मौके पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन


वार्नर ने होली की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा "सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, रंगों का त्योहार आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए।"


वहीं विराट कोहली ने लिखा कि यह त्योहार हमारे जीवन को खुशी और शांति से भर दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित ने दिया खास संदेश
रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका के साथ वीडियो के जरिए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। वीडियो में दोनों ने मस्ती करते हुए सभी फैंस को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा "कुल मिलाकर मैं जो कहना चाहता हूं, वह है हैप्पी होली। जब आप होली में मस्ती कर रहे हों तो कुत्तों और बाकी जानवरों पर रंग न लगाएं।"
सचिन तेंदुलकर ने हाथ में गुलाल से भरी एक थाली लेकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा आपकी फीड में कुछ रंग जोड़ रहा हूं। आप भी अपनी होली को फोटो शेयर करें।


वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा "होली के रंग आपके जीवन में शांति, खुशी, प्यार और सौहार्द लेकर आएं। आप सभी को होली की शुभकामनाएं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें