फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका, 'हिटमैन' न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया-ए टीम से बाहर

Tue, 13 Nov 2018 07:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
rohit sharma
विज्ञापन

टीम इंडिया की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा। दरअसल, भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने वाले रोहित शर्मा को उनकी हाल की व्यस्तता को देखते हुए भारत ए की तरफ से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच से विश्राम दिया गया है और अब वह टी-20 टीम के साथ ही आस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होंगे। 

विज्ञापन


रोहित को पहले भारत ए टीम में चुना गया था जो अंजिक्य रहाणे की अगुवाई में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ माउंट मानगुनई में 16 नवंबर से पहला चार दिवसीय मैच खेलेगी। रोहित को आस्ट्रेलिया के खिलाफ छह दिसंबर से एडिलेड में होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले लंबे प्रारूप में मैच अभ्यास हासिल करने के लिए भारत ए टीम में चुना गया था। 

बीसीसीआई ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, 'न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच के लिये भारत ए की शुरुआती टीम में चुने गये रोहित शर्मा को बीसीसीआई की चिकित्सा टीम ने टीम प्रबंधन और सीनियर चयनसमिति के साथ सलाह मशविरे के बाद विश्राम की सलाह दी है। यह फैसला उनकी हाल की व्यस्तता को देखकर लिया गया है।'
विज्ञापन


भारत ने रोहित की अगुवाई में हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 मैचों की श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इस श्रृंखला का आखिरी मैच 11 नवंबर को खेला गया था। वह अब भारत की टी-20 टीम के साथ ही 16 नवंबर को मुंबई से आस्ट्रेलिया के लिये रवाना होंगे। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच 21 नवंबर को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। 
 

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए टीम:

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मुरली विजय, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), के गौतम, शाहबाज नदीम, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, दीपक चहर, रजनीश गुरबानी, विजय शंकर, केएस भारत (विकेटकीपर)।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें