फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नवंबर को दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों को पार कर सकता है चक्रवाती तूफान ‘गाजा’

Tue, 13 Nov 2018 05:59 PM IST
भाषा, चेन्नई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान ‘गाजा’ पश्चिम की ओर बढ़ गया है और इस समय शहर से करीब 740 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तर पूर्व में स्थित है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि तूफान 15 नवंबर की शाम को तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र को पार कर सकता है।

विज्ञापन


विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार ‘गाजा’ पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ सकता है और अगले 24 घंटे में भीषण तूफान में तब्दील हो सकता है। बुलेटिन में कहा गया, ‘‘पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ते समय यह धीरे-धीरे कमजोर हो सकता है और 15 नवंबर की शाम को चक्रवाती तूफान के रूप में पम्बान तथा कुड्डलूर के बीच में से तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र को पार कर सकता है।’’ 

इसमें कहा गया कि इसकी वजह से उत्तर तटीय तमिलनाडु और उससे लगे दक्षिण तटीय तमिलनाडु एवं आंध्र प्रदेश के जिलों में 14 नवंबर की शाम से भारी बारिश हो सकती है। बुलेटिन के मुताबिक 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चल सकती हैं और पश्चिम-मध्य तथा पास में लगे पूर्व-मध्य और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। 
विज्ञापन


इसके अनुसार हवाएं धीरे-धीरे 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति और फिर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं। तूफान की वजह से समुद्र में करीब एक मीटर ऊंची लहरें उठ सकती है जिनसे नागपट्टिनम, तंजौर, पुडुकोट्टई और रामनाथपुरम जिलों में निचले इलाके डूब सकते हैं।

मछुआरों को 13 से 15 नवंबर के बीच मध्य और दक्षिण बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। तमिलनाडु सरकार ने अपने अधिकारियों को अलर्ट किया है और करीब 31 हजार बचावकर्मियों को तैयार कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें