फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद अहम दिन, AUS दौरा-बागी खिलाड़ी और पत्नियों के साथ पर होगी चर्चा

Wed, 10 Oct 2018 12:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासकों की समिति (सीओए) बुधवार को जब भारत के मुख्य कोच और कप्तान विराट कोहली के अलावा चयन समिति के साथ बैठक करेगी, तो खिलाड़ियों और चयनकर्ताओं के बीच संवाद का मुद्दा और ऑस्ट्रेलिया दौरे की रूपरेखा उसके एजेंडे में शीर्ष पर होंगे।

विज्ञापन


हैदराबाद में होने वाली इस बैठक में सीओए के साथ पहले सिर्फ कप्तान कोहली, कोच रवि शास्त्री, मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद को ही बुलाया गया था। बाद में एशिया कप के कप्तान रहे रोहित शर्मा और टेस्ट के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को भी आमंत्रित करने का फैसला लिया गया। बैठक में इन अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

आचार संहित का उल्लंघन

हाल में करूण नायर, मुरली विजय ने कहा था कि चयनकर्ताओं या टीम प्रबंधन ने उन्हें टीम से बाहर करने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। पर चयन समिती के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद और सीओए विनोद राय ने इन आरोपों को खारिज किया।

प्रसाद ने कहा कि उनके साथ चयनकर्ता देवांग गांधी ने संबंधिक खिलाड़ियों से बात की जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचे। अब दोनों के बयानों को केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की आचार संहिता का उल्लंघ माना जा रहा है।

बीसीसीआई कहता आया है कि विजय ने सही तस्वीर पेश नहीं की। गांधी ने टीम मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम की मौजूदगी की स्थिति से विजय को अवगत कराया था।

पत्नियों का साथ

कप्तान विराट कोहली ने आग्रह किया है कि विदेशी दौरे के दौरान पूरे समय खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की पत्नियों को आने की स्वीकृति दी जाए, लेकिन इस पर तुरंत फैसले की संभावना नहीं है। मुख्य मुद्दा ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी है जो 21 नवंबर को टी-20 सीरीज से शुरू होगा।

स्पिन कोच पर चर्चा

भारतीय टीम के साथ विशेषज्ञ स्पिन गेंदबाजी कोच को जोड़ने पर भी बात चल रही है क्योंकि धीमे गेंदबाजों को उपमहाद्वीप के बाहर जूझना पड़ रहा है।

लक्ष्मण शिवरामकृष्णन और एनसीए के मौजूदा कोच नरेंद्र हिरवानी के नाम की चर्चा है पर इसके लिए सीओए से स्वीकृति लेनी पड़ेगी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मीटिंग में साल के आखिर में होने वाले ऑस्ट्रेलियाई दौरे से पहले टीम प्रबंधन अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने की पहल करेगा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे में प्रैक्टिस मैच की संख्या समेत टीम चयन के लिए खिलाड़ियों के बारे में भी बातचीत हो सकती है।
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे में हार की समीक्षा

मीटिंग में विदेशी दौरों पर टीम के प्रदर्शन का विश्लेषण किया जाएगा। दरअसल, भारतीय टीम साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 1-2 से टेस्ट सीरीज हारी थी। इसके बाद अगस्त- सितंबर में उसे इंग्लैंड के हाथों 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था।

इंग्लैंड सीरीज खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूदा 'बेहतरीन टीम' के सवाल पर विराट कोहली ने कोई जवाब नहीं दिया था। भारतीय टीम की खराब बल्लेबाजी पर सीओए ने लॉर्ड्स टेस्ट के बाद ही अपनी नाराजगी जाहिर कर दी थी। इसके बाद अब कोच-कप्तान को विदेशी सीरीज में खराब प्रदर्शन पर सफाई देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें