टी20 विश्व कप 2024 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। नासाउ की पिच अब तक किसी को समझ नहीं आई है। असमान उछाल और धीमी आउटफील्ड को लेकर यह मैदान पहले से ही पूर्व क्रिकेटर्स के निशाने पर है। हालांकि, आईसीसी ने पिच को लेकर सफाई दी थी और कहा था कि वह पिच को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अब पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पिच क्यूरेटर तक को नहीं पता कि पिच कैसी होगी।
विज्ञापन
मैच में दबाव को लेकर रोहित का बयान
2 of 9
रोहित और द्रविड़
- फोटो : BCCI/ICC/T20 World Cup
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, 'हमारे लिए अच्छा क्रिकेट खेलना महत्वपूर्ण है। न कि विरोधी और न ही पिच पर इतना ध्यान देना जरूरी है।' पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर दबाव के बारे में पूछे जाने पर रोहित ने कहा, 'कुछ भी नहीं बदला। हम सात महीने पहले एशिया कप और विश्व कप में उनके खिलाफ खेले थे। हम मुश्किल क्षणों में भी कामयाब होते हैं।'
विज्ञापन
चोट को लेकर रोहित का बयान
3 of 9
रोहित शर्मा
- फोटो : ICC/T20 World cup
आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के शुरुआती मैच के दौरान लगी चोट पर रोहित ने कहा, 'चोट लगना अहम नहीं, टीम के लिए योगदान देना पहले आता है। मैं परिस्थितियों के मुताबिक संतुलित तरीके से खेलना चाहता हूं। खासतौर पर न्यूयॉर्क में परिस्थितियां मायने रखती हैं। इन विकटों पर खेलना चुनौती पूर्ण, यहां तक कि क्यूरेटर भी उलझन में थे कि पिच कैसा बर्ताव करेगी।'
नासाउ काउंटी पिच सवालों के घेरे में
4 of 9
नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम
- फोटो : ICC
न्यूयॉर्क में हुए मैचों में कम स्कोर देखा गया है, श्रीलंका-दक्षिण अफ्रीका के बाद भारत-आयरलैंड के बीच मुकाबले में 100 रन भी नहीं बने थे। वहीं, शनिवार को नीदरलैंड ने जरूर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 103 रन बनाए। हालांकि, आईसीसी को न्यूयॉर्क की पिचों को लेकर एक बयान जारी करना पड़ा था।
विज्ञापन
'बेहतर खेलने वाली टीम जीतेगी'
5 of 9
रोहित शर्मा और बाबर आजम
- फोटो : Social Media
रोहित ने कहा- न्यूयॉर्क हमारा घरेलू मैदान नहीं है। हमने यहां दो मैच खेले हैं, लेकिन पिच आगे कैसा खेलेगी, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। यह अलग-अलग दिनों में अलग-अलग व्यवहार करती है, इसलिए क्यूरेटर भी भ्रमित हैं। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि हमें किस तरह की सोच रखने की जरूरत है। हम नहीं जानते कि पाकिस्तान के खिलाफ हम किस पिच पर खेल रहे हैं। इसलिए जो भी टीम बेहतर क्रिकेट खेलेगी वह मैच जीतेगी।
विज्ञापन
धीमी आउटफील्ड भी परेशानी का सबब
6 of 9
बाबर और रोहित
- फोटो : PTI
रोहित ने कहा कि धीमी आउटफील्ड ने भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा, 'आउटफील्ड धीमी है। कुछ शॉट्स को मैदान पर बहुत अधिक उछाल मिलता है और कुछ शॉट मैदान पर रोल नहीं करते हैं। इसलिए विकेटों के बीच दौड़ना महत्वपूर्ण है। हमें परिस्थितियों के अनुसार खेलने की जरूरत है। अच्छा खेलकर ऐसी बाहरी चीजों को बेअसर किया जा सकता है।
विज्ञापन
'भारत को कोई परेशानी नहीं होगी'
7 of 9
बाबर और रोहित
- फोटो : ICC/T20 World Cup
भारत रविवार को शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे कुछ तूफानी पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों के खिलाफ उतरेगा। हालांकि, रोहित को लगता है कि टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे तेज गेंदबाजी के अनुकूल देशों में खेलने के अनुभव से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा- जब हम दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी जगहों पर खेलते हैं, तो हमें चुनौतियों से पार पाना होता है। गाबा टेस्ट इसका एक बड़ा उदाहरण है। हम इन कठिन क्षणों में कामयाब होते हैं।
पंत नंबर तीन पर ही खेल सकते हैं
8 of 9
ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
रोहित ने कहा, 'यह विश्व कप है और इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता। टीम का हित पहले आता है।' इस मुंबईकर ने संकेत दिया कि ऋषभ पंत नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना जारी रखेंगे जैसा कि उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ किया था। उन्होंने कहा, 'मुझे आईपीएल में कुछ मैचों में ऋषभ को देखना था और यह तय करना था कि उन्हें विश्व कप में कहां बल्लेबाजी कराना है।'
विश्व कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। सात में छह मैच भारतीय टीम ने जीते हैं। हालांकि, रोहित पिछले रिकॉर्ड ध्यान नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा- पिछले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान जिम्बाब्वे से हार गया था, लेकिन फाइनल खेला था। आपका दिन हो तो कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है।