फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... तो ये है रोहित शर्मा के रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड बनाने की वजह!

Sat, 23 Dec 2017 08:34 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
rohit sharma - फोटो : BCCI
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में रोहित शर्मा ने शतक जमाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। रोहित ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने सिर्फ 35 गेंदों में शतक जमाया और श्रीलंका को 88 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली।
विज्ञापन


इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 में रोहित ने 43 गेंदों में 10 छक्के और 12 चौके की मदद से ताबड़तोड़ 118 रन का तूफानी पारी खेली। इसके साथ केएल राहुल ने भी शानदार 89 रन बनाए। रोहित और राहुल के बेहतरीन पारी की बदौलत टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाने में कामयाब रही।

पढ़ेंः- INDvSL: रोहित शर्मा के रिकॉर्ड टी20 शतक का राज खुला, यह 'मंत्र' कर गया काम

जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी ऋतिका सजदेह के साथ एक बेहतरीन फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'दे यू गो, माइ लकी चार्म'। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट पर सात लाख से ज्यादा लाइक और छह हजार से ज्यादा कमेंट्स किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने 13 दिसंबर 2015 को शादी की थी, दोनों की सगाई अप्रैल 2015 में हुई थी। शादी से पहले ऋतिका और रोहित दोनों एक दूसरे को लगभग 6 साल पहले से जानते थे। ऋतिका स्पोर्ट्स और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में मैनेजर रह चुकी हैं, तभी से दोनों अच्छे दोस्त थे। 
विज्ञापन

    There you go, my lucky charm 🍀 A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on Dec 22, 2017 at 10:29am PST
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें