फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: 'हम 100 रन भी आउट होने के लिए तैयार थे...', कप्तान रोहित ने जीत के बाद क्यों दिया ये बयान? जानें

Tue, 01 Oct 2024 06:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रोहित शर्मा ने कहा कि नतीजे हासिल करने के लिए भारतीय टीम 100 रन के करीब आउट होने का जोखिम उठाने के लिए भी तैयार थी। दो दिन का खेल धुलने से पहले शुरुआती दिन भी केवल 35 ओवर का खेल हो पाया था।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश को हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। इस टेस्ट मैच का नतीजा भले ही पांचवें दिन आया, लेकिन दूसरे और तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण मैदान गीला होने की वजह से पूरी तरह धुल गया था और माना जा रहा था कि यह मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, भारतीय टीम ने आक्रमक बल्लेबाजी की और फिर बांग्लादेश को सस्ते में समेटा और जीत सुनिश्चित की। जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आक्रमक बल्लेबाजी को लेकर बयान दिया और बताया कि टीम 100 रन पर भी आउट होने के लिए तैयार थी। 
विज्ञापन

दो दिन का मैच धुलने के बाद चौथे दिन सोमवार को बांग्लादेश को पहली पारी में 233 रन पर आउट करने के बाद भारत ने टी20 अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 34.4 ओवर में नौ विकेट पर 285 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी। बांग्लादेश ने चौथे दिन अंतिम सत्र में दो विकेट गंवाए और पांचवें दिन लंच से पूर्व उसकी दूसरी पारी 146 रन पर सिमट गई। भारत ने इसके बाद दूसरे सत्र में 95 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। 

रोहित शर्मा ने कहा कि नतीजे हासिल करने के लिए भारतीय टीम 100 रन के करीब आउट होने का जोखिम उठाने के लिए भी तैयार थी। दो दिन का खेल धुलने से पहले शुरुआती दिन भी केवल 35 ओवर का खेल हो पाया था। रोहित ने कहा, खराब मौसम के कारण ढाई दिन गंवाने के बाद जब हम चौथे दिन मैदान पर आए तो उन्हें जल्द से जल्द आउट करना चाहते थे और देखना चाहते थे कि हम बल्ले से क्या कर सकते हैं। जब वे 230 रन पर आउट हो गए तो यह हमारे द्वारा बनाए गए रनों के बारे में नहीं था बल्कि हम उन्हें कितने ओवर करेंगे इस बारे में था। इस पिच पर नतीजा हासिल करना शानदार प्रयास था। यह एक जोखिम था जिसे हम लेने को तैयार थे क्योंकि जब आप इस तरह से बल्लेबाजी करने की कोशिश करते हैं तो आप कम स्कोर पर आउट हो सकते हैं। लेकिन हम इसके लिए तैयार थे, भले ही हम 100-120 रन पर आउट हो जाएं।
विज्ञापन

रोहित ने आकाश दीप को सराहा
रोहित ने कहा, आकाश दीप अच्छा दिख रहा है। उसने काफी घरेलू क्रिकेट खेला है। जब आप इस तरह से ऊपर आते हैं तो आपने बहुत सारे ओवर फेंके होते हैं। उसके पास गुणवत्ता और कौशल है। शरीर भी अच्छा है और लंबे स्पैल भी डाल सकता है। आपको अपनी बेंच स्ट्रेंथ तैयार करनी होगी। हमने राहुल द्रविड़ के साथ शानदार समय बिताया लेकिन जीवन आगे बढ़ता रहता है। मैं गौतम गंभीर के साथ खेल चुका हूं और जानता हूं कि वह किस तरह की मानसिकता के साथ आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें