फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: श्रीलंकाई सरजमीं पर नहीं थमा रोहित की नाकामी का सिलसिला, दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुए आउट  

Mon, 21 Aug 2017 07:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
रोहित शर्मा रन आउट - फोटो : espncricinfo
विज्ञापन
दाम्बुला में पहले वन डे में टीम इंडिया ने रविवार को श्रीलंका को चारो खाने चित्त किया। मैच के दौरान अगर टीम इंडिया के लिए कोई एक नुकसानदायक पल रहा तो वह सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का रन आउट होना रहा। रोहित जिस तरह से इस मैच में रन आउट हुए उससे उनके फैन्स को निश्चित तौर पर निराशा हुई होगी। 
विज्ञापन


रोहित शर्मा का रन आउट होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा। शिखर धवन के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित शर्मा जब 4 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर थे तो एक रन लेने के फेर में जब वह दौड़े तो उनका बल्ला क्रीज पर पहुंचने से पहले ही छूट गया। 
  #Rohit Sharma run out 😑
Bad luck for @ImRo45  #RohitSharma #INDvSL #SLvIND pic.twitter.com/dq7I4syPqt — Hardik Pandya fan🐦 (@PandyaFan) August 20, 2017


खास बात यह रही कि इसके बाद जब वह क्रीज पर पहुंचने के लिए दौड़े तो उनका पांव हवा में रहा और श्रीलंकाई खिलाड़ी कपूगेदरा का थ्रो स्टंप की गि‌ल्लियां बिखेर गया। रोहित का विकेट श्रीलंकाई पारी के 5 वें ओवर में गिरा। मलिंगा गेंदबाजी कर रहे थे। रोहित शॉट खेलकर एक रन के लिए दौड़े। वह विकेट के दूसरे छोर पर पहुंच पाते कि उनका बल्‍ला उनके हाथ से छूट गया। इसके बाद भी उन्होंने पिच पर पहुंचने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।  
विज्ञापन


अगर रोहित का पांव जमीन पर आ जाता तो वह आउट होने से बच जाते। क्रीज के अंदर उनका पांव था पर वह हवा में ही रहा नतीजन उनको अपना विकेट गंवाना पड़ा। आउट होने से पहले रोहित ने 13 गेंद में महज 4 रन ही बना पाए थे। उस समय टीम इंडिया ने 23 रन बना ‌लिए थे। शिखर धवन उस समय 18 रनों पर नाबाद थे। 

रोहित शर्मा के लिए श्रीलंकाई सरजमीं पर नाकामी का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। श्रीलंका में पिछली दस पारियों में वो केवल 37 रन बना सके हैं। उनकी श्रीलंकाई सरजमीं पर पिछली दस पारियां 4, 0, 11, 5, 5, 0, 0, 4, 4, 4 रन की रही हैं। ऐसे में टीम के उपकप्तान के लिए इससे उबर पाना मुश्किल नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें