महाराष्ट्र में एक बार फिर बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है। राज्य के मीरा-भायंदर नगर निगम के चुनाव में बीजेपी को जहां बंपर जीत मिली है। वहीं शिवसेना को करारा झटका लगा है। कुल 94 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 61 वार्डों में जीत दर्ज की है। शिवसेना को 22 सीटों पर ही सफलता मिली है।
कांग्रेस को जहां 10 सीटें मिली है वहीं शरद पवार की पार्टी एनसीपी एक भी सीट जीत नहीं पाई। दो सीटों पर अन्य प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
Mira Bhayandar Municipal Corporation poll results of total 95 wards: BJP: 61, Shiv Sena: 22, Congress: 10, NCP: 00, Others: 02 #Maharashtra
— ANI (@ANI) August 21, 2017
मुख्यमंत्री देवेंद्र पडनवीस ने ट्वीट कर जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि ये जीत विकास और विश्वास की है।
#MiraBhayandar Municipal Corptn election victory is because of wave of 'vishwas & vikas' created by PM @narendramodi ji &team BJP's efforts!
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 21, 2017
बता दें कि मीरा-भायंदर महानगरपालिका चुनाव में शिवसेना और बीजेपी के बीच गठबंधन नहीं हुआ था। ये इलाका मुंबई से सटे हुए है। बीजेपी के लिए ये जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि शिवसेना को हराते हुए इस नगर निगम चुनाव जीत दर्ज की है। महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना सहयोगी हैं और साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं, लेकिन मीरा भायंदर नगर निगम चुनाव में उन्होंने अलग-अलग चुनाव लड़ा। जिसमें बीजेपी को बड़ी जीत मिली है।