रोहित शर्मा की चोट
- फोटो : ट्विटर
सीरीज के पांचवें टी-20 में तीसरे नंबर पर उतरे रोहित की पिंडली की मांसपेशियों में तेजी से एक रन लेने के प्रयास में खिंचाव आ गया था और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। जैसे ही उन्होंने अर्धशतक जड़ा, उनकी पिंडली में दर्द होने लगा, लेकिन इसके बाद वह फिल्डिंग के लिए मैदान पर नहीं आए।
17वें ओवर में रोहित ने ईश सोढ़ी के ओवर में छक्का जड़ा। मगर इसके बाद उनका दर्द और बढ़ गया। मैदान पर तुरंत फीजियो पहुंचे और हिटमैन का बाहर ले गए। रोहित शर्मा ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 41 गेंदों की पारी में 60 रन बनाए जिसमें तीन चौके और इतने ही छक्के शामिल थे, उन्होंने 25वीं बार 50 से अधिक रन बनाए और ऐसा कर विराट कोहली (24) को पीछे छोड़ा।