फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित ने किया खुलासा, बताया- शतक पूरा करने के बाद क्यों नहीं बनाया जश्न

Wed, 14 Feb 2018 09:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के 'हिटमैन' यानी रोहित शर्मा लगातार दक्षिण अफ्रीका में अपने खामोश बल्ले के कारण आलोचना का शिकार होते रहे, लेकिन वन-डे सीरीज के पांचवें मैच में उन्होंने शानदार 115 रन की शतकीय पारी खेली और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनको इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

टीम इंडिया ने इस मैच में द. अफ्रीका को न सिर्फ 73 रन से मात दी बल्कि 26 साल के लंबे इंतजार के बाद सीरीज पर कब्जा भी किया। भारत फिलहाल मौजूदा सीरीज में 4-1 से आगे और सीरीज का अंतिम मैच 16 फरवरी को सेंचुरियन में खेला जाएगा। 

रोहित ने मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि आखिर क्यों उन्होंने अपने शतक का जश्न नहीं बनाया। आइए जानते हैं उन्होंने इसके बारे में क्या कहा...
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित ने मैच के बाद बताया कि पोर्ट एलिजाबेथ का पिच बहुत स्लो था और मुझे उम्मीद थी कि मेजबान टीम के लिए 275 रन का लक्ष्य आसान नहीं रहने वाला है। उन्होंने कहा कि शतक बनाने के बाद मैं अपने पारी को और आगे तक ले जाना चाहता था पर मैं ऐसा करने में कामयाब नहीं रहा। 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
शतक का जश्न न बनाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि मेरे सामने विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे रन आउट होकर पवेलिनय लौट चुके थे, ऐसे में मैं अपने शतक का जश्न कैसे बनाता। मैं शतक बनाने के बाद बिल्कुल भी खुशी के मुड में नहीं था। 
 

4 of 5
टीम इंडिया
रोहित ने कहा कि यह टीम इंडिया की विदेशों में जीती गई सीरीज में सबसे बड़ी है। इससे पहले हमने ऑस्ट्रेलिया में 2007 में वीबी सीरीज जीती थी। हालांकि वह जीत भी हमारे लिए आसान नहीं रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
रोहित ने कहा कि इस सीरीज की सबसे खास बात यह रही कि जिस भी खिलाड़ी को मौका मिला, उसने हाथ उठाकर उस जिम्मेदारी को अपने कंधों पर उठाया। अगर आप पूरी वनडे सीरीज को देखो तो इसमें हमारा प्रदर्शन दबदबे वाला था। इससे बतौर टीम विदेशों में जाने के लिए और वहां सीरीज जीतने के लिए हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा ही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें