फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा को देखते ही युवराज सिंह को यह पाकिस्तानी दिग्गज कप्तान क्यों याद आते थे?

Sun, 05 Apr 2020 03:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा और इंजमाम उल हक - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा कि करियर के शुरुआती दिनों में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी ने उन्हें पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक की याद दिलाई थी। सीमित ओवरों की भारतीय टीम के उपकप्तान ने वन-डे में जून 2007 में पदार्पण किया था जबकि टी-20 क्रिकेट में उन्होंने विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। रोहित को हालांकि इस मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।

विज्ञापन


युवराज से जब रोहित को लेकर पहले प्रभाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह आक्रामक बल्लेबाज ऐसे खेलता था जैसे उसके पास काफी समय हो। युवराज ने यूट्यूब पर एक कार्यक्रम में कहा, ‘मुझे लगता है जब वह भारतीय टीम में आए थे तब वह ऐसी बल्लेबाजी करते थे जैसे उनके पास शॉट लगाने का काफी समय है।’

उन्होंने कहा, 'उन्होंने मुझे इंजमाम उल हक की याद दिला दी। जब इंजमाम बल्लेबाजी करते थे तब उनके पास भी काफी समय (शॉट खेलने के लिए) होता था।' इंजमाम ने अपने करियर में 120 टेस्ट और 300 से अधिक एकदिवसीय खेले। उन्हें दवाब की स्थिति का सामना करने के लिए जाना जाता है। इंजमाम ने 2003 से 2007 तक पाकिस्तान की कप्तानी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें