फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Ashwin Retired: विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा भी हुए भावुक, अश्विन के लिए सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात

Wed, 18 Dec 2024 07:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

अश्विन ने टेस्ट में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर अपना करियर समाप्त किया। 106 टेस्ट मैचों में अश्विन ने 537 विकेट झटके और वह बस पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले से पीछे थे जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 619 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
रोहित-अश्विन - फोटो : rohitsharma45/INSTAGRAM
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इसकी जानकारी उन्होंने गाबा टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। दिग्गज खिलाड़ी के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। अब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अश्विन के लिए एक भावुक मेसेज लिखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में अश्विन के साथ मैदान पर बिताए हर पल को याद किया।
विज्ञापन

हिटमैन ने बयां किया दिल का हाल
रोहित ने लिखा- हमने इतने सालों तक एक साथ खेला है और इतनी सारी यादें बनाई हैं जिन्हें मैं हमेशा संजो कर रखूंगा। आप पहले मैच से ही मैच विजेता रहे हैं और आपने आने वाले सभी युवा गेंदबाजों पर अपनी छाप छोड़ी है। मुझे यकीन है कि हमारे पास क्लासिक अश्विन एक्शन वाले कई उभरते युवा गेंदबाज होंगे। आप भारतीय क्रिकेट और विश्व क्रिकेट के सच्चे ओजी और लीजेंड हैं और यह टीम आपको मिस करेगी। आपको और आपके प्यारे परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

अश्विन ने किया संन्यास का एलान
अश्विन ने टेस्ट में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर अपना करियर समाप्त किया। 106 टेस्ट मैचों में अश्विन ने 537 विकेट झटके और वह बस पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले से पीछे थे जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 619 विकेट लिए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अश्विन कप्तान रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं आपका ज्यादा समय नहीं लूंगा। आज भारतीय टीम के क्रिकेटर के तौर पर मेरा अंतिम दिन था। मुझे लगता है कि एक क्रिकेटर के तौर पर मेरे अंदर अभी पंच बचा है, लेकिन यह मैं क्लब क्रिकेट में दिखाऊंगा। पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तौर पर यह मेरा आखिरी दिन था। 
विज्ञापन

अश्विन ने मौजूदा दौरे पर खेला एक मैच 
38 वर्षीय इस खिलाड़ी ने मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिर्फ एक मैच खेला। अश्विन को पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 में मौका नहीं दिया गया था, जबकि वह एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट के लिए टीम में शामिल थे जो उनके करियर का अंतिम मैच रहा। तीसरे टेस्ट में अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा को मौका दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें